Video प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए की थी लूट, देवास एसपी ने किया खुलासा,बताया किस तरह दिया घटना को अंजाम कैसे पकड़ाए आरोपी

देवास। बैंक से रुपए निकालकर फैक्ट्री जा रहे कर्मचारी के साथ पिस्टल और चाकू की नोक पर तीन बदमाशों ने 1 लाख 60 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया था। औद्योगिक थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें से दो आरोपी नाबालिक है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 हजार रूपए नगद सहित एक पिस्टल,दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया।
क्या बोले एसपी देखे👇👇

एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह पत्रकारवार्ता में लूट की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 17 फरवरी को दीपक पिता शिवलाल पितलियां निवासी संजय नगर कंपनी द्वारा दिए 1 लाख 60 हजार रुपए के चेक को कलानी बाग स्थित एक्सिस बैंक से केस करवाकर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ध्वनि कंपनी बाइक से जा रहा था। तभी दोपहर करीब 3 बजे औद्योगिक क्षेत्र में गेल गेस पेट्रोल पंप के आगे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोका। चाकू और पिस्टल की नोक पर 1 लाख 60 हजार रुपए और मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने लूट के मामले में 4 विशेष टीम गठित की टीम में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पुलिस ने इसी आधार पर मुख्य आरोपी आशीष तिवारी पिता उमाशंकर तिवारी उम्र 18 वर्ष निवासी मुखर्जी नगर, पार्थ पिता प्रवीण लटपाटे उम्र18 वर्ष निवासी नावेल्टी चौराहा, देवेंद्र सिंह बेस पिता हिम्मत सिंह बेस 18 वर्ष निवासी विजयनगर और दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में मुख्य आरोपी आशीष तिवारी ने बताया कि उसे रुपए की आवश्यकता थी। उससे अपनी प्रेमिका को गिफ्ट दिलाने के साथ उसे घूमने फिरने ले जाना था। इसी को लेकर आशीष तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने टैटू बनवाए। साथ ही मुख्य आरोपी आशीष तिवारी ने अपनी प्रेमिका को गिफ्ट दिलाने , टेटू बनवाने और घूमने में खर्च कर दिए। पुलिस महिला मित्र को भी आरोपी बनाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |