शाजापुर होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

शाजापुर, 22 फरवरी 2023/ मुख्यालय होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन म0प्र0 के रोस्टर अनुसार संभाग उज्जैन डिवीजनल कमाण्डेन्ट श्रीमती प्रीतिबाला सिंह द्वारा 21 से 22 फरवरी 2023 तक होमगार्ड कार्यालय जिला शाजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

डिवीजनल कमाण्डेन्ट श्रीमती सिंह द्वारा प्रथम दिवस कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्था चेक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। द्वितीय दिवस होमगार्डस लाईन में जवानों की परेड, किट निरीक्षण तथा सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। परेड पर उपस्थित डिवीजनल कमाण्डेन्ट श्रीमती प्रीतिबाला सिंह को 01-04 की सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात जवानों को चार टोलियों में बांटा गया। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड श्रीमती कविता सोलंकी, टूआईसी 05 सीक्यूएम श्री मनोहर राठौर होमगार्ड शाजापुर द्वारा किया गया। परेड की सलामी के बाद डिवीजनल कमाण्डेन्ट श्रीमती सिंह द्वारा प्लाटून में लगे जवानों का टर्नआउट चैक कर अच्छे टर्नआउट वाले जवानों को ईनाम भी दिया गया। तत्पश्चात परेड का मार्चपास्ट किया गया। परेड के पश्चात जवानों के किट निरीक्षण की कार्यवाही की गई, जिसमें अच्छे एवं उत्कृष्ट किट वाले जवानों को पुरूस्कृत भी किया गया। आपदा प्रबंधन सामग्रियों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर होमगार्ड कार्यालय में उपलब्ध वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत जवानों का सम्मेलन (दरबार) आयोजित कर जवानों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया तथा जवानों को स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अच्छे से डियूटी संपादित करने के लिये निर्देशित किया गया।

डिवीजनल कमाण्डेन्ट श्रीमती सिंह द्वारा होमगार्ड कार्यालय शाजापुर के अभिलेख, कार्यालय भवन कैम्प की साफ-सफाई, परेड, जवानों का अच्छा र्टन आउट एवं किट ले आउट बहुत अच्छे स्तर का होने से की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। साथ ही वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 होमगार्ड अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण की समस्त तैयारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड शाजापुर श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न की गई थी। निरीक्षण के अंत में श्री सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता – पुत्री पर की फायरिंग, मचा हड़कंप     |     जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत     |     प्रेमिका करती थी रेकी, गाड़ी चुराता था प्रेमी, बंटी – बबली से पूछताछ में हुए कई खुलासे     |     भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल, कहा – हम आरक्षित सीट के प्रतिनिधि हैं इसलिए कोई नहीं सुन रहा     |     जेठ ने अपनी ही दो बहुओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एक की मौत दूसरी घायल     |     आर्मी का अपमान करने वाले मंत्री का पुतला बचाती नजर आई पुलिस ! कांग्रेस ने उठाए सवाल     |     25 साल सर्विस के बाद हटाया गया कर्मचारी कोर्ट के फैसले से फिर बहाल     |     हाथ, पैर , धड़ और सिर सब अलग… शव को 5 टुकड़ों में काटकर नाले में फेंका, जबलपुर में खौफनाक वारदात     |     बांके बिहारी के लिए अमेरिका से आया खास चढ़ावा… देखकर भक्त भी हो गए निहाल     |     गर्लफ्रेंड के पुराने मोबाइल में था एक नंबर, देखते ही बौखला गया अब्दुल… मिठाई खिलाई, फिर मार डाला     |