Video उज्जैन में कुमार विश्वास के मुंह पर कालिख पोती, पोस्टर फाड़े,भाजपा नेता सोनू गेहलोत ने मीडिया चर्चा
उज्जैन आए कवि डॉ. कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कहा। वाकया कालिदास अकादमी परिसर में विक्रमोत्सव के तहत आयोजित रामकथा का है। इसमें कुमार विश्वास ने बजट पर बात करते-करते संघ और वामपंथियों पर ये बात कही। उनकी बात सुनकर सभा में मौजूद लोग हंस दिए और तालियां बजाईं। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन सहित महापौर मुकेश टटवाल कथा सुन रहे थे।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇
विक्रमोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 21 से 23 फरवरी तक 3 दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा सुनाने के लिए मंगलवार को कवि कुमार विश्वास आए। उनको सुनने के लिए रात 8 बजे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुमार विश्वास का वीडियो वायरल होने के बाद अब बवाल मच गया है | ख़ास बात तो यह है की यह कार्यक्रम प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है | कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव है |