“एक कैमरा शहर की सुरक्षा के नाम” मुहिम ने उदनखेड़ी वारदात में दिलाई पुलिस को सफलता, 6चोर गिरफ्तार 81 लाख मश्रुका जब्त


थाना पचोर क्षेत्र अंतर्गत उदनखेडी में हुई एक बड़ी घटना का पर्दाफाश 06 आरोपी गिरफ़्तार, 75 किलो चांदी, 400 ग्राम सोना एवं नगदी 2,50,000 रूपये सहित कुल 81 लाख, 50 हजार का मशरूका बरामद*
दिनांक 12-13.02.2023 की दरमियानी रात ग्राम उदनखेड़ी, थाना पचोर में फरियादी अग्रवाल उर्फ़ सिद्दू सेठ पिता भागमल अग्रवाल उम्र 75 वर्ष के घर मे हुई सनसनीखेज वारदात की पतारसी हेतु पुलिस महानिरीक्षक, देहात जोन भोपाल श्री इरशाद वली (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद (रापुसे) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सारंगपुर सुश्री जोईस एवं (रापुसे) एवं थाना प्रभारी पचोर सहित जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी को शामिल किया गया एवं प्रकरण मे पतासाजी प्रारंभ की गई। घटना की गभींरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा डाग स्क्वाड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सहित सायबर की टीम के साथ घटना का मुआयना किया गया तथा *“एक कैमरा शहर की सुरक्षा के नाम”* से अभियान के दौरान लगाये गये अन्य करीबन 50 सीसीटीवी कैमरो एंव टोल टैक्स के कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया, टीम द्वारा कैमरे को खंगालने के दौरान अज्ञात आरोपियो के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए जिन्हे जिले एंव सीमावर्ती थानो के ग्रुपो मे एंव मुखबिरों को प्रसारित किया गया। मुखबिर द्वारा सूचना दिये जाने पर कि घटना दिनांक समय पर घटना स्थल उदनखेडी से लगभग 1.5 किमी की दूरी पर एक ढाबे पर सफेद रंग की महिंद्रा टीयूवी गाड़ी क्रं. एम.पी.44.सीए. 9113 संदिग्ध रूप से खड़ी थी एवं उसमें कुछ बदमाश मुंह ढंककर बैठे हुये थे। इस महत्वपूर्ण सूचना पर पुलिस द्वारा गाड़ी के आने जाने के सभी संभावित मार्गों पर गाड़ी के बारे में जानकारी ली गई। उक्त गाडी अरविंद उर्फ अरुण सिंगावत निवासी हाडी पिपल्या, थाना मनासा, जिला नीमच (म.प्र.) के नाम से रजिस्टर्ड होने की जानकारी मिलने पर आसपास के टोल के सीसीटीवी फुटेज टीम द्वारा मुखबिर को दिखाए गए। मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर विवेचना हेतु एक टीम थाना मनासा जिला नीमच रवाना की गई। विवेचना के लिए गठित विशेष टीम द्वारा मुखबिर को सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने पर मुखबिर ने उक्त फुटेज में अक्षय बांछडा, तूफान बांछडा, पिंकेश बांछड़ा, लवकुश उर्फ लोकेश बांछडा, अमन बांछडा, सुरेन्द्र बांछडा सभी निवासी हाडी पिपल्या, थाना मनासा, जिला नीमच के होना बताया । दिनांक 18.02.23 को मुखबीर की सूचना पर स्थानीय पुलिस की मदद से वाहन महेन्द्रा टीयूवी गाडी क्रं. एम.पी.44.सीए. 9113 के मालिक अरविंद उर्फ अरुण सिंगावत एंव उसके भाई लवकुश उर्फ लोकेश बांछडा को घेराबंदी कर पकडा एंव हिकमत अमली से पूछताछ की गई। जिन्होने उक्त घटना अक्षय बांछडा, तूफान बांछडा, पिंकेश बांछड़ा, लवकुश उर्फ लोकेश बांछडा, अमन बांछडा, सुरेन्द्र बांछडा, निक्की बांछडा, मोनिया बंजारा नि. ढंडेढी थाना मनासा एंव ग्राम अमलावता जिला राजगढ मे रहने वाले रोडू बंजारा के साथ मिलकर करना कबूल किया जो आरोपी अरविंद उर्फ अरुण पिता बाबूलाल सिंगावत जाति बांछडा उम्र 35 साल नि. हाडी पिपल्या, थाना मनासा, जिला नीमच के मेमोरेण्डम के आधार पर उससे घटना मे प्रयुक्त उसकी गाडी महीन्द्रा टीयूवी गाडी क्रं. एम.पी.44.सीए. 9113, 10 किलो 600 ग्राम चांदी , 05 तौला सोना एंव नगदी 20,000/- रुपये जप्त किये गये , आरोपी लवकुश उर्फ लोकेश पिता बाबूलाल बांछडा उम्र 26 साल से उसके मेमोरेण्डम के आधार पर 5 किलो 200 ग्राम चांदी , 31 ग्राम सोना एंव नगदी 50,000/- रुपये जप्त किये गये । उक्त, घटना मे 10 व्यक्ति आए थे।

दिनांक 21.02.23 को मुखबीर की सूचना पर आरोपियान तुफान पिता कंवरलाल बांछडा उम्र 23 साल , अक्षय पिता कंवरलाल बांछडा उम्र 21 साल, निक्की पिता विजय बांछडा उम्र 21 साल , पिंकेश पिता श्यामलाल बांछडा उम्र 21 साल सभी निवासी ग्राम हाडी पिपल्या थाना मनासा जिला नीमच से पूछताछ कर मेमोरेण्डम के आधार पर तूफान बांछडा से 12 किलो 326 ग्राम चांदी, सोना 98.45 ग्राम व नगदी 50,000/- रुपये , अक्षय बांछडा से 11 किलो 591 ग्राम चांदी , 62.72 ग्राम सोना व नगदी 50,000/- रुपये , निक्की बांछडा से 16 किलो 717 ग्राम चांदी, 48.88 ग्राम सोना व नगदी 50,000/- रुपये, पिंकेश बांछडा से 11 किलो 980 ग्राम चांदी, सोना 97.5 ग्राम व नगदी 50,000/- रुपये जप्त कर गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियान से जिले के अन्य थानो मे हुई इस तरह की घटनाओं के संबंध मे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उक्त आरोपियान ने नरसिंगगढ, बोडा, सांरगपुर, पचोर एंव तलेन मे भी पूर्व मे इस तरह की घटनाए रोडूलाल बंजारा नि. अमलावता, थाना लीमा चौहान, जिला राजगढ के साथ मिलकर घटित करना बताया है जो उक्त अपराधो मे भी आरोपियान तूफान, अक्षय, निक्की, पिकेश से भी उक्त चोरियो मे गया माल-मश्रुका 07 किलो चांदी के जेवरात जप्त किये गये है। दौराने विवेचना पाया गया कि रोडू बंजारा नि. अमलावता द्वारा करीबन 06 महिने पूर्व फरियादी श्रीनाथ अग्रवाल की दुकान पर नकली जेवरात गिरवी रखकर गया था जिस कारण श्रीनाथ अग्रवाल एंव रोडू बंजारा का विवाद हुआ था जो रोडू बंजारा द्वारा फरियादी से उक्त नकली जेवरात लेकर गिरवी लिये रुपये वापस किये थे व फरियादी को देख लेने की धमकी दी थी इसी रंजीश के कारण रोडू बंजारा द्वारा अपने रिश्तेदार मानिया बंजारा नि. ढंडेडी, थाना मनासा, जिला नीमच को उक्त बात बताकर अग्रवाल उर्फ़ सिद्दू सेठ अग्रवाल के यहां पर वारदात करने का षडयंत्र बनाकर तथा समस्त बारीकियों से अवगत करा कर उक्त बांछडा गैंग के सदस्यो को दिनांक 12.02.22 को दोपहर 03.00 बजे भैसंवामाता जी बुलाकर अपनी मो.सा. से गैंग के दो सदस्यो सुरेन्द्र व अमन को ले जाकर फरियादी श्रीनाथ अग्रवाल के मकान की रैकी करवाकर रात्रि मे 01.00 से 2.30 बजे उक्त घटना को अंजाम दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार जी गोस्वामी (भापुसे) के द्वारा चलाये गये *“एक कैमरा शहर की सुरक्षा के नाम”* अभियान मे लगाये गये सीसीटीवी कैमरे मे आये आरोपियो के फुटेज के आधार पर आरोपियो की पहचान हुई जिससे उक्त घटना का खुलासा हुआ। गठित टीम द्वारा लगातार 10 दिन तक मेहनत व कठिन परिश्रम कर माल मशरूका को बरामद करने एवं 6 कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।
*तरीका ए वारदात* – आरोपी रोडू बंजारा को फरियादी के घर की समस्त स्थिति परिस्थितियों का ज्ञान होना साथ ही आपराधिक गैंग से संबंध होना तथा रेकी के आधार पर सूचनाओं को साझा कर अपराध को घटित करना।
*गिरफ्तार आरोपियान के नाम -* 1.अरविंद उर्फ अरुण पिता बाबूलाल सिंगावत जाति बांछडा उम्र 35 साल, 2.लवकुश उर्फ लोकेश पिता बाबूलाल सिंगावत जाति बांछडा उम्र 26 साल, 3.तूफान पिता कंवरलाल बंछाडा उम्र 23 साल, 4.अक्षय पिता कंवरलाल बांछडा उम्र 21 साल, 5.निक्की पिता विजय बांछडा उम्र 21 साल, 6.पिंकेश पिता श्यामलाल बांछडा उम्र 21 साल़ सभी निवासी हाडी पिपल्या, थाना मनासा, जिला नीमच (म.प्र.)
*फरार आरोपियान के नाम –* 1.सुरेन्द्र बांछडा, 2.अमन बांछडा, 3.मोनिया नि.ढंडेडी थाना मनासा जिला नीमच (म.प्र.), 4. रोडू पिता दुर्गा बंजारा नि.अमलावता थाना लीमा चौहान जिला नीमच (म.प्र.)
*नोट- उपरोक्त समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये 10-10 हजार रूपये इनाम की उद्घोषणा की गई है।*
*जप्तशुदा माल-* 1.महिन्द्रा टीयूवी गाडी क्रं. एम.पी.44. सीए. 9113 किमती 12,00,000/- रुपये, 2. चांदी कुल 68 किलो किमती 40,80,000/- , 3. सोना लगभग 400 ग्राम किमती 22,00,000/- , 4.न गदी 2,50,000/- रुपये , 5. अन्य थानो के अपराध मे जप्त कुल 07 किलो चांदी के जेवरात कीमती 4,20,000 कुल कीमती 81,50,000/- रुपये
*अन्य अपराधों का खुलासा -* उपरोक्त आरोपियों से अन्य अपराधों का भी खुलासा होकर माल मशरूका की भी बरामदगी भी हुई है जिसमें थाना वोडा का 215/22 धारा 457, 380 भादवि, थाना पचोर का 240/22 धारा 457, 380 भादवि ,सारंगपुर का 500/22 धारा 457, 380 भादवि , तलेन का 27/21 धारा 457, 380 भादवि , एवं नरसिंहगढ़ का 496/22 धारा 380 भादवि सम्मिलित हैं।
*महत्वपूर्ण भूमिका*
गठित टीम 1. श्री मनकामना प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला राजगढ़, 2. सुश्री जोइस दास, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारंगपुर, 3. निरीक्षक डीपी लोहिया थाना प्रभारी थाना पचोर जिला राजगढ़, 4. उनि. उमाशंकर मुकाती थाना प्रभारी तलेन जिला राजगढ, 5. उनि. अभयसिंह थाना लीमा चौहान जिला राजगढ, 6. उनि. रामनरेश राठोर थाना कुरावर जिला राजगढ़, 7. उनि.गोविंद मीना थाना पचोर जिला राजगढ, 8. उनि. संदीप मीना थाना प्रभारी बोडा जिला राजगढ, 9. उनि. जगदीश गोयल थाना नरसिंगगढ जिला राजगढ, 10. प्रआर.181 देवेन्द्र मीना थाना ब्यावरा सीटी जिला राजगढ, 11. प्रआर. दिनेश गुर्जर थाना कोतवाली जिला राजगढ, 12. आरक्षक 252 शशांक यादव साइबर सेल राजगढ़,
*जिले के अन्य थानों से गठित टीम में शामिल* 1. उनि. धर्मवीर पलैया थाना सारंगपुर जिला राजगढ, 2. आर 842 पवन मीना सायबर सेल राजगढ़, 3. आर.715 राजकिशोर थाना पचोर, 4. आर.301 अक्षय रघुवंशी थाना पचोर, 5. आर. ईश्वर राजौरिया थाना पचोर, 6. आर. जगदीश मीना थाना पचोर, 7. आर. राजेश कुशवाह थाना पचोर, 8. आर. राजीव गुर्जर थाना पचोर, 9. आर. चेतन दुबै थाना पचोर, 10. आर. अरशद अली थाना सारंगपुर, 11. मआर. पल्लवी थाना पचोर, 12. आर. पंकज जाट थाना बोडा
*जिले के बाहर के पुलिस अधिकारी कर्मचारी जिन्होने आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग किया-* 1. निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी, थाना प्रभारी थाना जीरन जिला- नीमच, 2. निरीक्षक रमेशचन्द्र दांगी, थाना प्रभारी थाना मनासा जिला- नीमच, 3. उनि बापूसिंह बामनिया जिला पुलिस बल मन्दसौर 4. उनि आर.सी. खण्डेलवाल, थाना जीरन जिला- नीमच, 5. उनि रंजना डामोर, थाना मनासा जिला- नीमच, 6. सउनि दीवान सिंह, थाना मनासा जिला- नीमच, 7. प्रधान आर. विजय गुनेरा, थाना मनासा जिला- नीमच, 8. प्रधान आर. नरेन्द्र नागदा, थाना मनासा जिला- नीमच, 9. प्रधान आर. मनोहर बैरागी, थाना जीरन जिला- नीमच, 10. आर. अनिल धाकड़, थाना मनासा जिला- नीमच, 11. आर. राजकुमार, थाना मनासा जिला- नीमच, 12. मआर. पूजा शक्तावत, थाना मनासा जिला- नीमच, 13. आर. राम पाटीदार, थाना जीरन जिला- नीमच, 14. सैनिक मुकेश, थाना जीरन जिला- नीमच । *उक्त अधिकारियों में से उनि बापूसिंह बामनिया जिला पुलिस बल मन्दसौर की विशेष भूमिका रही है जिन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत किया जा रहा है।*
*फिंगरप्रिंट/डॉग स्क्वाड/साइबर टीम* 1. उप निरीक्षक यशवंत गोठरिया, फिंगर प्रिंट्स, 2. प्रआर राजेंद्र यादव, 3. आर हरिओम यादव डॉग स्क्वाड राजगढ़, 4. आरक्षक मनोज शर्मा, साइबर सेल, पु. म. नि. देहात जोन भोपाल कार्यालय, 5. आरक्षक कुलदीप कुंभकार, साइबर सेल राजगढ़, 6. आरक्षक जयप्रकाश चक्रवर्ती साइबर सेल राजगढ़,7. आरक्षक गजेंद्र राठौर, साइबर सेल, पु. म. नि. देहात जोन भोपाल कार्यालय, 8. महिला आरक्षक हेमा यादव, साइबर सेल, पु. म. नि. देहात जोन भोपाल कार्यालय, 9. आरक्षक राहुल नागेश, साइबर सेल, पु. म. नि. देहात जोन भोपाल कार्यालय, 10. आर हितेश यादव सायबर सेल राजगढ़, 11. मआर. 493 रश्मि शर्मा सायबर सेल राजगढ़
*आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड*
1. अरुण पिता बाबूलाल बांछड़ा निवासी हाड़ी पिपल्या
अप.क्र. 251/12 धारा 34 आबकारी एक्ट, 211/13 धारा 34 आबकारी एक्ट, 588/14 धारा 34 आबकारी एक्ट, 295/16 धारा 34 आबकारी एक्ट, 302/18 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 51/21 धारा 323, 294, 506 भादवि
2. अमन उर्फ़ अयन पिता विजय बांछड़ा निवासी हाड़ी पिपल्या
512/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 98/17 धारा 457,380 भादवि, 111/17 धारा 379 भादवि, 130/17 धारा 457,380 भादवि, 151/17 धारा 457, 380 भादवि, 221/17 धारा 323,294,506,34 भादवि, 224/17 धारा 393 भादवि, 45/17 धारा 379 भादवि थाना कुकड़ेश्वर, 36/17 धारा 392 भादवि थाना नीमच सिटी, 18/18 धारा 295 भादवि, 251/18 धारा 379 भादवि, 288/18 धारा 392 भादवि, 355/18 धारा म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधि0 1990 की धारा 15, 259/19 धारा 366,379 भादवि, 426/19 धारा 394 भादवि, 319/22 धारा 34 आबकारी एक्ट, 272/22 धारा 457, 380 भादवि, 128/22 धारा 458, 380 भादवि थाना कुकड़ेश्वर, 145/22 धारा 458, 380 भादवि थाना कुकड़ेश्वर, 149/22 धारा 458, 380 भादवि थाना कुकड़ेश्वर, 80/23 धारा 457, 380 भादवि
3. अक्षय पिता कंवरलाल बांछड़ा निवासी हाड़ी पिपल्या
272/22 धारा 458, 380 भादवि
4. तूफान पिता कंवरलाल बांछड़ा निवासी हाड़ी पिपल्या
196/07 धारा 379 भादवि, 18/18 धारा 295 भादवि, 36/18 धारा 392 भादवि थाना नीमच सिटी, 437 /21 धारा 34(2), 49A आबकारी एक्ट, 272/22 धारा 458, 380 भादवि
5. सुलेन्द्र उर्फ़ सुरेंद्र पिता शंभू मालवीय बांछड़ा निवासी हाड़ी पिपल्या
180/21 धारा 143,458,323,325,395 भादवि थाना मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा, 130/21 धारा 457, 380 भादवि थाना रातनगढ़, 164/21 धारा 457,380 भादवि थाना मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा, 191/21 धारा 457, 380 भादवि थाना मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा, 129/21 धारा 457,380 भादवि थाना कोटडी, जिला भीलवाड़ा, 618/22 धारा 34 आबकारी एक्ट
6. लवकुश पिता बाबू सिंगावत निवासी हाड़ी पिपल्या
166/13 धारा 34 आबकारी एक्ट
*उपरोक्त समस्त कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक महोदय देहात जोन भोपाल श्री इरशाद वली द्वारा 30,000/- (तीस हजार) रूपये नगद इनाम तथा अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |