पुलिस प्रशासन होश में आओ के नारे से गुंजा शहर,PHE के सेकड़ो कर्मचारी अपने संसाधनों के साथ उतरे सड़क पर 24 घंटे का अल्टीमेटम वरना पानी सप्लाई होगी बन्द

Ujjain पीएचई उपयंत्री के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई मारपीट का मामला गरमा गया है। आज कर्मचारियों ने हड़ताल कर आई जी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो शहर की पेयजल व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
बता दे की महाशिवरात्रि पर्व की ड्यूटी में लगे पीएचई विभाग के उपयंत्री खुमान सिंह डामोर के साथ एडिशनल एसपी आकाश भूरिया और सीएसपी ओमप्रकाश सोलंकी द्वारा मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत महाकाल थाने में की गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से अधिकारियों और कर्मचारियों आक्रोश है। आज उन्होंने काम बंद कर चामुंडा माता चौराहे से रेली निकालकर आईजी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी ने बताया कि यदि 24 घंटे के अंदर दोषी पुलिस अधिकारी खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी शहर की पेयजल व्यवस्था ठप कर दी जाएगी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |