Shujalpur में पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, SDM सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद,देखें खास खबर

शुजालपुर के कमलिया बायपास स्थित सहगल हाइटक सिटी कॉलोनी के बाहर बिना अनुमति बनाए गए अवैध बायोडीजल पेट्रोल पंप के दो मंजिला भवन को प्रशासन ने आज सुबह 8 बजे कार्रवाई शुरू कर जमींदोज कर दिया। कॉलोनी संचालक द्वारा स्टे व्हाट्सएप पर दिखाने के बाद 8:52 बजे यह कार्रवाई रोकी गई।
शुजालपुर एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सहगल हाईटेक आवासी कॉलोनी में रहवासियों द्वारा अनियमितता की शिकायत की गई थी, जिसमें जांच में सामने आया था कि कॉलोनी के संचालक ने लोकल शॉप के लिए आरक्षित 1020 वर्ग फीट भूमि पर अवैध रूप से बिना अनुमति बायोडीजल पेट्रोल पंप का निर्माण कर लिया है। शिकायत के बाद कॉलोनाइजर को सूचना पत्र दिया गया था तथा आज सुबह 8 बजे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करते हुए इस पेट्रोल पंप की दो मंजिला कार्यालय बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। कॉलोनी का संचालक 8:52 बजे अपने हाई कोर्ट से मिले स्टे की कॉपी लेकर कार्रवाई के दौरान पहुंचा, तब प्रशासन ने यह कार्रवाई रुकवा दी। अधिकारियों को स्टे होने के बाद भी कॉलोनी संचालक ने स्टे की कॉपी कार्यवाही से पहले उपलब्ध नहीं कराई थी।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇

उधर एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने इलाके के सभी कॉलोनाइजर्स की अनियमितता के खिलाफ जांच के बाद ठोस कार्रवाई की बात कही है। कॉलोनी संचालक मोहित सहगल ने प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचकर गुस्सा हुए तथा प्रशासनिक अधिकारियों से अभद्रता के आरोप में उन्हें मंडी पुलिस थाना भेज दिया है। इस दौरान कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी लग गई। कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में कई अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है, उसकी भी शिकायत अधिकारियों को की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |