खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों के भण्डारण की तैयारी अभी से करें — समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों के भण्डारण की तैयारी अभी से करें

समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
-शाजापुर–
आने वाले खरीफ मौसम में फसलों के लिए लगने वाले उर्वरकों के भण्डारण की तैयारी अभी से रखें। साथ ही उर्वरकों के शासकीय एवं निजी क्षेत्र में वितरण की योजना बनाएं तथा निजी क्षेत्र में विक्रय किये जाने वाले उर्वरकों की कालाबाजारी न हो, इस पर विशेष निगरानी रखें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने समीक्षा बैठक में कृषि तथा भू अभिलेख अधिकारियों को निर्देश दिये कि बीमा के प्रकरणों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम बनाएं। कलेक्टर ने शेष रहे हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। विशेष तौर पर शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाई करें। कृषि अधोसंरचना विकास मद से उद्यानिकी, कृषि एवं उद्योग विभाग हितग्राहियों को लाभांवित करें, इसके लिए कृषि विभाग अपने अमले को कम से कम 4-4 प्रकरण बनाने के लिए कहें। राज्य शासन द्वारा उपार्जन केन्द्रों पर ग्रेडिंग मशीन लगाने के निर्देश को देखते हुए कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निविदाएं आमंत्रित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि बेरछा रंथभंवर सड़क का निर्माण शीघ्र करवाएं। साथ ही जिले की अन्य विभागीय सड़कों को भी दुरूस्त करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की गई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |