Video-शाजापुर में रैली निकालते हुए भाजपा कार्यलय ओर कलेक्ट्रेट पहुचे अतिथि शिक्षक,जमकर नारेबाजी की, मांगे नहीं मानी तो 21 फरवरी से भोपाल में किया जाएगा महाआंदोलन

शाजापुर। आजाद स्कूल, समन्वय एवं संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय आवहान पर अतिथि शिक्षकों द्वारा सोमवार को अपनी विभिन्न मागों को लेकर नगर में प्रदर्शन किया गया। रैली निकाली गई एवं भाजपा जिला कार्यालय पहुच ज्ञापन,दिया प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया।
अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों अतिथि शिक्षक सोमवार की प्रातः स्थानीय एबी रोड स्थित राजराजेश्वरी देवी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए एवं यहां से अपनी मांगों को लेकर रैली का श्री गणेश हुआ। यह रैली नगर के एबी रोड़, टेंशन चैराहा, सोमवारिया बाजार, नागनागिनी रोड, नईसड़क, बस स्टैंड, एबी रोड होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। जहां भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया। यहां अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम भाजपा जिला मंत्री विपुल कसेरा को सौंपा गया। इसके पश्चात रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को सम्बोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇

यह मांगे शामिल है ज्ञापन में
विभागीय परीक्षा आयोजित कर अतिथि शिक्षकों को नियमित किए जाने, अतिथि शिक्षकों का कार्यकाल 8 माह से बढ़ाकर 12 माह किए जाने की मांग की गई है। साथ ही अतिथि शिक्षकों को अल्पवेतन दिया जा रहा है जिसके कारण वे अपने परिवार का पालन पोषण भी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाया जाए। अतिथि शिक्षक के पद को स्थाई किया जाए। विगत 15 वर्षों से अतिथि शिक्षकों का शोषण शासन द्वारा किया जा रहा है।
मांगे नहीं माने जाने पर भोपाल में किया जाएग महाआंदोलन
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान अतिथि शिक्षकों की मांगों का शीघ्र ही निराकरण नहीं करते हैं तो आगामी 21 फरवरी से भोपाल में अतिथि शिक्षकों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाकर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार अतिथि शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। रैली एवं ज्ञापन सौंपे जाते समय अतिथि शिक्षक संघ के राजेश कारपेंटर, रवीन्द्र सूर्यवंशी, उमा मोरे, दीपिका व्यास, राकेश कुमार, राजेंद्र विश्वकर्मा, प्रेमसिंह सिसोदिया, जगदीश नागर, कपिल शर्मा, विनोद मालवीय, अजय मालवीय, कमल हंसलाल, तेजूलाल मालवीय, विनोद मालवीय, बबलू कारपेंटर, राजीव सक्सेना, दिलीप मालवीय, दीप्ति नामदेव, शोभा सौराष्ट्रीय, सविता मेवाड़ा, नेहा गोस्वामी, सीमा माथुर, माया गिरी गोस्वामी, खुशी नागर, वीना आर्य आदि मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |