गोपाल पुरस्कार योजना में दुधारू मालवी गाय एवं देसी उन्नत नस्ल की गायों को मिलेंगे पुरस्कार

आगर मालवा, 11 फरवरी/ कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा जिले में मालवी गाय एवं भारतीय उन्नत नस्ल के गोवंश पशुओं के पालन को बढ़ावा देने एवं अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना का क्रियान्वयन 12 एवं 13 फरवरी 2023 को पुराना पशु चिकित्सालय परिसर में किया जा रहा है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं आगर डॉक्टर एच व्ही त्रिवेदी ने बताया कि यह योजना सभी वर्ग के पशुपालकों के लिए है जिसके पास मालवी एवं भारतीय उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध हो तथा मालवी गाय का दूध उत्पादन प्रतिदिन कम से कम 4 लीटर या अधिक हो एवं भारतीय उन्नत नस्ल की गाय का दूध उत्पादन प्रतिदिन कम से कम 6 लीटर या अधिक होने पर पंजीयन के लिए पात्र होंगे प्रतियोगिता में पंजीकृत गाय के तीन समय के दुग्ध उत्पादन का औसत चयन का आधार होगा एवं पंजीकृत गायों में सर्वाधिक दूध देने वाली गाय को पुरस्कार दिया जाएगा इस वर्ष मालवी नस्ल की गाय की प्रतियोगिता एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण की व्यवस्था पृथक पृथक होगी जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः 51000 21000 एवं 11000 रुपए का प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 200000 रुपए द्वितीय पुरस्कार 100000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 50000 रुपए प्रति गाय पर दिए जाएंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#CommissionerUJN

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |