केमिस्ट एसोशिऐशन रक्तचाप मापकर लोगों का जीवन बचाने में योगदान दें

शाजापुर, 04 फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिले के केमिस्ट एसोशिऐशन से अनुरोध किया कि वे अपने संस्थान पर प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों का रक्तचाप मापकर जीवन बचाने में योगदान दें। कलेक्टर ने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि कई लोगों की अचानक हृदयघात के कारण मृत्यु हो रही है। इसमें सबसे बड़ा कारण है कि लोगों को पता ही नहीं होता है कि उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ है। यदि केमिस्ट एसोशिऐशन के सदस्य या दवाई की दुकान संचालक अपनी दुकानों पर आने वाले ग्राहको के रक्तचाप का मापन करेंगे तो बीमार व्यक्ति की पहचान हो सकेगी और समय रहते वह अपना उपचार करा सकेगा। इस तरह केमिस्ट एसोशिऐशन के सदस्य और दवा दुकानों के संचालक लोगों का जीवन बचाने में अपना योगदान दें सकते है। उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन बचाना एक परोपकार का कार्य है। उन्होंने केमिस्ट एसोशिऐशन के सदस्यों और दवा दुकानों के संचालको से अनुरोध किया कि वे अपने यहां कम से कम 10 लोगों के रक्तचाप का मापन करनें और उसका डाटा बनाकर रखे। इस मौके पर केमिस्ट एसोशिऐशन के सदस्य श्री शिवहरे भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |