शहीद दिवस के अवसर पर 5 हजार यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य कलेक्टर ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की ली बैठक

शाजापुर, 04 फरवरी 2023/ शहीद दिवस 23 मार्च 2023 के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर 21 मार्च को रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 5 हजार यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कही। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, पेथोलॉजिस्ट डॉ. एसडी जायसवाल, बीएसएन महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री विपुल कसेरा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशीष नागर, सीएमओ नगरपालिका श्री अशफाक खान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं शासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि पिछले वर्ष जिले में रक्तदाताओं द्वारा कुल 2887 यूनिट रक्तदान किया गया था। गत वर्ष लोगों में रक्तदान के प्रति उत्साह को देखते हुए इस वष्र 5 हजार यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें रक्तदान करने के लिये शिविर स्थल पर लाने में संगठनोंके पदाधिकारी सहभागी बने। इस मौके पर रक्त संग्रहण के लिये बनाये गये दलों को समय पर शिविर स्थल पर पहुंचाने के प्रयास किये जाएंगे, ताकि लोगों को रक्तदान के लिये इंतजार न करना पड़े। बैठक में उपस्थित जनों ने सुझाव दिया कि रक्तदान के लिये पुलिस, बैंक, बीमा एवं शासकीय सेवको को भी प्रेरित करना होगा। रेयर डोनर को रक्तदान से बाहर रखा जायेगा ताकि अचानक आवश्यकता पड़ने पर उनके रक्त का उपयोग अन्य जरूरतमंद के लिये लिया जा सकेगा। इस मौके पर विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |