शाजापुर में कैमरों द्वारा शहर में की जाएगी यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही, — घर भेजे जायेंगे चालान

शाजापुर

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा कैमरों के माध्यम से अब चालानी कार्यवाही की जाना प्रारम्भ की गयी है। ज्ञात हो कि यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा पिछले वर्ष 2022 से ही ई-चालानी कार्यवाही की जा रही है, उसी के द्वितीय चरण में अब जिलो में पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थापित कैमरों की मदद से शहर में यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण नहीं करने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, रेड लाइट सिग्नल जम्प करने वाले एवं गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी।

यातायात थाने द्वारा शहर के कैमरों से निगरानी करते हुए सम्बंधित वाहन चालको के नियम विरुद्ध कार्यवाही करते हुए फोटो सहित नोटिस सीधे डाक के माध्यम से वाहन चालको के घर भेजे जायेगे, जिन्हें 07 दिवस के भीतर थाना यातायात शाजापुर उपस्थित होकर उनके चालान के लिये राशी जमा करनी होगी। यदि किसी वाहन चालक द्वारा नोटिस प्राप्त करने के उपरांत भी चालान जमा नहीं किया जाता है, तो सम्बंधित वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालान को वर्चुअल कोर्ट अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा जायेगा।

थाना यातायात शाजापुर थाना प्रभारी सुबेदार श्री सतेन्द्र राजपूत ने बताया कि “पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कण्ट्रोल रूम शाजापुर के कैमरों की मदद से चालानी कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। थाना प्रभारी ने सभी वाहन चालको से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमो का पालन करे, हेलमेट अवश्य लगावे, मोबाइल का उपयोग वाहन चलाते समय ना करे। अनावश्यक चालानी कार्यवाही से बचे। चालान नोटिस प्राप्त होते ही समय से चालानी राशि थाने पर जमा कराये।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |