कलेक्ट्रेट में विकास यात्रा” के संबंध में बैठक संपन्न

शाजापुर
—–
जिले में पाँच फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक निकाली जाने वाली विकास यात्रा के संबंध में आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेंद्र नाथ पांडे व शुजालपुर श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सभी नगर पालिका के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ सहित संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता को देने के लिए 05 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक व्यापक तौर पर गांव-गांव एवं शहरों के प्रत्येक वार्ड में विकास यात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने विकास यात्रा की तैयारियों के लिए रूट चार्ट बनाने, विकास रथ, डॉक्यूमेंट्री, प्रचार -प्रसार, पैंपलेट, फ्लैक्स, विकास यात्रा के पूर्व रूट चार्ट अनुसार ग्राम में प्रचार प्रसार करने व दीवार लेखन कराने, विकास यात्रा के मैसेज भेजने, नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाने, नवीन कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास की जानकारी तैयार करने, विकास यात्रा के दौरान मेडिकल कैंप लगाकर बच्चियों के हिमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप की जांच करने, पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, ऊर्जा साक्षरता के पंजीयन करने, प्लास्टिक एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाने, विशेष स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम एवं नगरीय क्षेत्र की साफ सफाई करने तथा 50-50 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने, जनसेवा अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करने एवं नवीन हितग्रहियो से आवेदन आमंत्रित करने, सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने, छूटे हुए पात्र निशक्तजनों का चिन्हांकन करने, विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने, विकास यात्रा में आरआई, पटवारी, चौकीदार, एएनएम आदि की ड्यूटी लगाने आदि के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विकास यात्रा के दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और अपने विभागीय अमले को भी सक्रिय करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मेडिकल कैंप में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाए। नगर पालिका सीएमओ वार्ड में डोर टू डोर जाकर सर्वे करें।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती राय ने विकास यात्रा के रूट चार्ट एवं तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |