नलजल योजना के संचालन संधारण के लिए ग्रामवासियों से चर्चा,जिला सलाहकार श्रीमती रश्मि शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद किया

शाजापुर, 27 जनवरी 2023/ लोक स्वास्थ्य यंत्री खंड शाजापुर के मार्गदर्शन में क्रियान्वयन सहायता संस्था मैनर्स सपोर्ट इन डेवलपमेंट शिवपुरी के सदस्यों द्वारा शाजापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत ग्राम टुकराना में आयोजित ग्राम सभा में जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही नल जल योजना के संचालन संधारण के लिए ग्रामवासियों से चर्चा की गई।

ग्रामसभा में उपस्थित पीएचई विभाग की जिला सलाहकार सुश्री रश्मि शर्मा द्वारा ग्रामवासियों का क्षमतावर्धन करते हुए ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के गठन एवं ग्रामसभा में अनुमोदन के लिए प्रोत्साहित किया। क्रियाशील समिति के गठन के लिए ग्रामवासियों की सर्व सहमति प्राप्त हुई। ग्रामसभा में जल जीवन मिशन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए समिति के दायित्व, समिति में महिलाओं की सहभागिता, ग्राम कार्य योजना, जनभागीदारी, योजना अंतर्गत जलकर की राशि एकत्रित करने के लिए स्वसहायता समूह के साथ अनुबंध करने, फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच एवं जल संरक्षण जल संवर्धन के लिए सोखता गड्ढा, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग आदि संरचनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामसभा में संस्था से प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमती शोभा शर्मा एवं फील्ड फैसिलिटेटर श्री ललित शर्मा उपस्थित हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |