जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले आरोपीगण को सजा

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान सत्र न्यायाधीश महोदय शाजापुर के द्वारा आरोपी अर्जुन‍ सिंह पिता हिन्‍दू सिंह गुर्जर आयु 21 वर्ष निवासी ग्राम हरणगांव थाना लालघाटी जिला शाजापुर को धारा 307 भारतीय दण्ड संहिता में 3 वर्ष 6 माह का सश्रम कारावास एवं 100 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा आरोपीगण राजेश पिता हिन्दू् सिंह गुर्जर आयु 23 वर्ष, हिन्दू सिंह पिता उमराव सिंह गुर्जर आयु 55 वर्ष, लाडसिंह पिता माधुसिंह गुर्जर आयु 30 वर्ष निवासीगण ग्राम हरणगांव थाना लालघाटी जिला शाजापुर को धारा 307/34 भारतीय दण्ड संहिता में साढे तीन – साढे तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 100-100 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
सुश्री प्रेमलता सोलंकी, उपंसचालक (अभियोजन) जिला शाजापुर द्वारा बताया गया कि, फरियादी लाखन सिंह गुर्जर निवासी हरणगांव एवं हिन्दू सिंह गुर्जर की जमीन पास-पास है। दिनांक 18/07/2018 से करीब 15-20 दिन पहले फरियादी की पडत जमीन को माधुसिंह तथा लाडसिंह जोतने लगे थे। जिस पर फरियादी तथा उसके पिता द्वारा जमीन को जोतने से मना किया गया था। दिनांक 18/07/2018 को शाम करीब 07 बजे फरियादी हरणगांव जोड के पास उसकी बीड में था। उस समय गांव का अर्जुन सिंह पिता हि‍न्दू सिंह गुर्जर हाथ में फर्सी लिए, राजेश पिता हिन्दू सिंह हाथ में लाठी लिये, लाडसिंह पिता माधुसिंह हाथ में लाठी लिए तथा हिन्दू सिंह पिता उमराव सिंह हाथ में कुल्हाडी लिए आये। हिन्दू सिंह ने गाली देते हुए बोला कि आज जान से खत्म कर दो, मारो साले को, इतने में अर्जुन सिंह ने फरियादी को जान से मारने की नियत से फर्सी से सिर में मारी जिससे सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा, दूसरी बार फर्सी मारी जो फरियादी ने हाथ में झेल ली जिससे उसे चोट लगी। राजेश ने फरियादी को लाठी की मारी जो उसे दाहिने कनपटी पर लगी। लाडसिंह ने फरियादी को लाठी की मारी जो उसे पीठ व मॅुह पर लगी। फरियादी भागने लगा तो हिन्दूं सिंह कुल्हाडी लेकर सामने हो गया और सभी ने फरियादी को घेर लिया तथा अश्लील गालियां देकर बोले कि यहां से जमीन छोडकर भाग जाओ नही तो जान से खत्म कर देगे। फरियादी ने बागड में कूदकर जान बचाई नहीं तो आरोपीगण उसे मौके पर ही मार देते।

फरियादी ने घटना की रिपोर्ट थाना लालघाटी पर दिनांक 18/07/2018 को की जिस पर से प्रथम सूचना रिपेार्ट दर्ज कर अनुसंधान के पश्चात आरोपीगण के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया ।

प्रकरण में उपसंचालक अभियोजन शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी व अतिरिक्त डीपीओ श्री रमेश सोलंकी के द्वारा पैरवी की गई।उपसंचालक अभियोजन शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी के द्वारा प्रकरण में अंतिम तर्क किए गये। माननीय सत्र न्यायालय द्वारा अभिलेख पर आई साक्ष्य एवं अभियोजन के तर्को से सहमत होते हुये आरोपीगण को दोषसिद्ध किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |