शाजापुर में कलेक्टर ओर अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई, सुनी लोगो की समस्याएं,ठेकेदार की जांच के निर्देश

शाजापुर



#मुख्यमंत्री_जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में 45 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने की। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से मक्सी के राजेन्द्र मालवीय ने सड़क दुर्घटना में एक पैर कट जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने, सुन्दरसी के शेखर खॉ ने कृषि भूमि स्टाप डेम बनने से डूब में जाने पर मुआवजा राशि प्रदान करने, बरवाल के गजराज ने रास्ता खुलवाने, परसुला की रूकमाबाई ने पति की अकाल मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करने, बेरछी के दरियाबसिंह ने कृषि भूमि का सीमांकन करवाने, भैसायानागिन के रामलाल ने आवासीय पट्टा प्रदान करने, बिजाना के ओम आचार्य ने कृषि भूमि का नामांतरण करवाने सहित गरीबी रेखा की सूची में नाम जुड़वाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्रदान करने, बिजली बिल की राशि कम करने संबंधी अन्य आवेदकों द्वारा शिकायतों एवं समस्याओं के आवेदन दिये गये।
—-
ठेकेदार के लायसेंस की जाँच करें
—-
जनसुनवाई में ग्राम जरखी के कोमलसिंह पिता भागीरथ ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वह ठेकेदार के पास ग्राम कमलियाखेड़ी-सुंदरसी में विद्युत कंपनी का काम करता है। विगत 24 नवम्बर को बिजली का कार्य करने के दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वहं गंभीर घायल हो गया है। वर्तमान में उसका उपचार जिले के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। ठेकेदार द्वारा उपचार की राशि देने से इनकार कर दिया गया है। कोमल सिंह ने बताया कि वह बेहद गरीब है और मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। घायल होने के कारण अब वह कोई काम नहीं कर पा रहा है, उपर से आर्थिक रूप से उसकी स्थिति दयनीय हो गई है। कलेक्टर ने जनसुनवाई में उपस्थित श्रम निरीक्षक को निर्देश दिये कि संबंधित ठेकेदार के लायसेंस एवं शर्तों की जाँच करें। साथ ही विद्युत वितरण कंपनी भी जॉंच करें कि ठेकेदार द्वारा लगाए गए श्रमिकों का बीमा कराया गया है अथवा नहीं। कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |