नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की सजा

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्यायाधीश, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर द्वारा आरोपी आशिक पिता साबिर खां , आयु 20 वर्ष निवासी खिदियाखेडी आगर मालवा को पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास और 3000/- रू अर्थदण्ड एवं भादवि की धारा 366 में 03 वर्ष का सश्रम कारावास और 1000/-रू. अर्थदंड, भादवि की धारा 363 में 01 वर्ष का सश्रम कारावास और 500/-रू. अर्थदंड से दण्डित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ने बताया कि, प्रतीक श्रीवास्तव एडीपीओ शाजापुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार पीडिता के चाचा ने दिनांक 07/09/2020 को थाना सोयतकलां में सूचना दी कि, उनकी भतीजी रात को घर से कहीं चली गयी है और वापस नहीं आयी है। थाना सोयतकलां पुलिस द्वारा सूचना पर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस द्वारा पीडिता को आरोपी आशिक के कब्जे से दस्त्याब कर पीडिता के कथन लेखबद्व किये। जिसमे पीडिता ने बताया कि, दिनांक 07/09/2020 को रात को वह बाथरूम हेतु घर से बाहर निकली, तभी आरोपी आशिक ने उसका मुंह दबा दिया और पास खडी सफेद कार में बैठा कर कोटा ले गया। वहां से जबरदस्ती बस में बैठाकर सुकेत, जयपुर, कोटा, बारां, और फिर बारां से सांगोदा के पास कोठडी गांव ले जाकर उसे एक मकान में बंद करके रखा और वहां उसकी मर्जी के बिना दो-तीन बार गलत काम किया।
अनुसंधान पश्चात पुलिस ने न्यायालय में आरोपी के विरूद्ध चालान पेश किया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक शाजापुर प्रतीक श्रीवास्तव ने की। न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्को एवं अभिलेख पर आई साक्ष्य से सहमत होते हुये आरोपी आशिक को दोषी पाते हुये दण्डित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |