Shajapur
—-
#मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के तहत रामेश्वरम तीर्थ दर्शन के लिए आज शुजालपुर रेलवे स्टेशन से शाजापुर जिले के 530 बुजुर्ग यात्री रवाना हुए। तीर्थ दर्शन के लिए जाने वाले बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री Inder Singh Parmar ने पुष्प वर्षा कर बिदाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, नगरपालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, श्री अशोक नायक, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार श्री राकेश खजूरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि उम्र के अंतिम पड़ाव में व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह तीर्थ दर्शन करें। किंतु सभी लोग आर्थिक तंगी के चलते तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान श्रवन कुमार की भूमिका में सामने आए हैं और उन्होंने सभी धर्मों के तीर्थ स्थानों पर जाने के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू की हैं। कोरोना महामारी के संकट के दौर में तीर्थ यात्रा रोक दी गई थी। अब जनजीवन सामान्य होने पर तीर्थ यात्राये पूनः शुरू की गई है। प्रदेश में 21 जनवरी से 29 जनवरी तक लगातार प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए रेल जा रही हैं। राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि शाजापुर जिले से बड़ी संख्या में बुजुर्ग यात्री रामेश्वरम धाम तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने तीर्थ दर्शन के लिए जाने वाले बुजुर्गों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके यात्रा मंगलमय होने कामना की। साथ ही उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया कि वे रामेश्वरम धाम जाकर प्रदेश की सुख-शांति,समृद्धि और लोगों का जीवन उत्साह और आनंद से परिपूर्ण रहे तथा प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े, की प्रार्थना करें।
CM Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkmp
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :