अनुभूति कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया,कलेक्टर ने दिलाई शपथ,पुरस्कार भी वितरित किये

शाजापुर
—-
वन मंडल शाजापुर के वनपरिक्षेत्र शाजापुर अंतर्गत अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन विगत 17 एवं 18 जनवरी को नेहरू स्मृति वन शाजापुर में किया गया। अनुभूति कार्यक्रम में 12 शासकीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया जिन्हे पुरस्कार से सम्मानि0त भी किया गया।
इस अवसर पर दोनो दिन वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक चाँदीवाल उपस्तिथ रहे एवं उन्होंने बच्चो के साथ ट्रेकिंग भी की। वनमण्डलाधिकारी ने बच्चो को वन एवं वन्यप्राणी के विषय में बच्चो को विभिन्न जानकारी दी तथा कॅरियर के बारे में बच्चो को समझाया। 17 जनवरी 2023 को कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दिनेश जैन भी उपस्थित हुए और उन्होंने बच्चो को अपने जन्मदिन, विशेष दिन अन्य आयोजन पर पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री नरेंद्रनाथ पाण्डेय, जिलाशिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल भी उपस्थित रहे। इसी तरह 18 जनवरी को कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक उज्जैन ने भी उपस्थित रहकर बच्चो को पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं अपने खेत घर आदि में पेड़ पौधे लगाने हेतु प्रेरणा दी। साथ ही उनके द्वारा बच्चो को वन के लाभ एवं वन्यप्राणी के बारे में एवं प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी उन्होंने बताया।
अनुभूति कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं का पंजीयन कर अनुभूति सामग्री जैसे -अनुभुति पुस्तक, अनुभूति केप, पेन एवं डायरी वितरित की गई। बच्चो को अनुभति कार्यक्रम के आयोजित किए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात 60-60 बच्चो के दो समूह बनाकर सम्पूर्ण नेहरु स्मृति वन में ट्रेकिंग करवाई गई। ट्रेकिंग में वन विभाग के स्टाफ एवं शिक्षको के द्वारा ट्रेकिंग के दौरान बच्चो को वन्यप्राणी के विषय पर, जानकारी दी गई तथा वृक्षो के महत्व एवं औषधि वृक्षो के बारे में बताया गया। साथ ही वृक्षों एवं वन्यप्राणी का मानवजाति के लिए महत्व है, कि विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बच्चो के स्वास्थ को देखते हुए चिकित्सक एवं सहायक मौके पर मौके पर मौजूद थे। साथ ही बच्चो की क्विज प्रतियोगिता कराई गई तथा लाइफ सेविंग के 21 गुणसूत्र की विस्तृत जानकारी दी एवं पर्यावरण एवं अन्य विषय पर बच्चो के विचार सुने गए। दोनो दिवस बच्चो की खेल प्रतियोगिताये भी कराई गई।


#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गंगोत्री, हरिद्वार या बनारस नहीं… यहां होती है गंगा सबसे ज्यादा गहरी, डूब गए तो नहीं मिलेगी लाश     |     कश्मीर के मंदिरों की तरफ कूच करेंगे उत्तराखंड के नागा साधु, क्यों लिया गया फैसला?     |     ‘श्रींजय की मालिश कर रहे थे दो लोग…’, बेटे की रहस्यमीय मौत पर दिलीप घोष की पत्नी ने खोला राज     |     दूल्हे से दो महीने तक दूर रही दुल्हन, ससुराल आई तो सुहागरात पर प्यार से बोली- आप सो जाओ… फिर कर गई ये कांड     |     ‘विजय शाह मुर्दाबाद’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर कमेंट करने वाले मंत्री के घर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, नेमप्लेट पर कालिख पोती     |     सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर मक्सी के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम     |     कलेक्टर सुश्री बाफना ने टप्पा मक्सी कार्यालय का निरीक्षण किया     |     नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न     |     3 बच्चियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी पिया! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से फैली सनसनी     |     कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की विवादित टिप्पणी पर भड़के पटवारी, बोले- सरकार विजय शाह को लेकर चुप क्यों हैं?     |