Shajapur रस्साकशी प्रतियोगिता में कलेक्टर ने भी आजमाए हाथ

शाजापुर
—-
जिले के ग्रामीण, नगरीय एवं विकासखण्ड स्तर पर 14 से 28 जनवरी 2023 तक मनाए जा रहे “आनंद उत्सव 2023” के तहत आज ग्राम देहरीपाल में खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन में की जा रही गतिविधियों को देखने कलेक्टर श्री दिनेश जैन भी पहुंचे थे। रस्साकसी प्रतियोगिता के आकर्षण से कलेक्टर भी प्रभावित हुए और उन्होंने भी इसमें ग्रामीणों के साथ भाग लेकर जोर आजमाईश की ओर ग्रामीणजनों का उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि आनंद विभाग द्वारा “आनंद उत्सव 2023” नागरिको में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिये समूह स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन सहभागिता की है।

कलेक्टर ने सभी ग्रामीणजनों से कहा कि खेलों से ऊर्जा प्राप्त होती है और आनंद महसूस होता है। सभी ग्रामीणजनों को अपने कार्यों से हटकर इस तरह की गतिविधियां करना चाहिये। खेल कार्यक्रम का आयोजन जनअभियान परिषद की बुरलाय बांध नवांकुर समिति द्वारा किया गया था। नवांकुर समिति के श्री विक्रमसिंह तंवर ने खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीणजनों एवं छात्र-छात्राओं को भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिले के विकासखण्ड शाजापुर में 43, शुजालपुर में 29, कालापीपल में 34 एवं मो.बड़ोदिया में 43 क्लस्टर बनाये जाकर आनंद उत्सव 2023 के अंतर्गत परम्परागत खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरूषो विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों, दिव्यांगो एवं बुजुर्गो की भागीदारी करने के लिये भी अनुरोध किया गया है। इसके उपरांत कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, सीईओ जनपद श्री मोगराज मीना, नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवार सहित स्थानीय सरपंच एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।


#ananadutsav
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
Department of Anand, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |