नगर परिषद कन्नौद में राशन दुकान के लिए आवेदन 22 जनवरी तक आमंत्रित —- इच्छुक संस्थायें ऑनलाईन आवेदन वेबसाईड
देवास
www.food.mp.gov.in पर करें
—-
नगर परिषद कन्नौद में एक उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से 22 जनवरी 2023 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये है। इच्छुक पात्र संस्थायें निर्धारित प्रारूप में ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईड www.food.mp.gov.in पर कर सकते है। आवेदन का प्रारूप, रिक्त स्थान एवं निर्देश की प्रति विभाग की वेबसाईड पर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण गठित समिति द्वारा किया जाकर अंतिम सूची जारी की जाएगी। विस्तृत दिशा निर्देश एवं शर्ते अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh