महाशिवरात्रि पर्व पर सुगम दर्शन के लिये अभी से तैयारी प्रारम्भ, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने चारधाम पार्किंग, हरसिद्धि चौराहा, महाकाल लोक, त्रिवेणी संग्रहालय क्षेत्र का दौरान किया

उज्जैन 18 जनवरी। महाशिवरात्रि पर्व आगामी 18 फरवरी को आयोजित होगा। इस अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के सुगम दर्शन श्रद्धालुओं को हो सके, इसके लिये अभी से जिला प्रशासन व श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासन द्वारा तैयारियां करना प्रारम्भ कर दी है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा अधिकारियों के साथ आज त्रिवेणी संग्रहालय की पार्किंग से लेकर चारधाम पार्किंग, नृसिंह घाट क्षेत्र, हरसिद्धि चौराहा, महाकाल लोक का भ्रमण कर व्यवस्थाओं के लिये अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री गणेश पटेल को चारधाम पार्किंग एवं त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर श्री महाकालेश्वर मन्दिर तक के लिये विभिन्न स्थानों पर लगने वाले बैरिकेट्स तैयार करने के लिये निर्देशित किया है। कलेक्टर ने कहा है कि दर्शन के लिये तीन लाइन चलाई जायेगी, इस हिसाब से ही बैरिकेट की आवश्यकता का आंकलन किया जाये। भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री रोशन कुमार सिंह, एडीएम श्री संतोष टैगोर, महाकाल प्रशासक श्री संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री आशीष पाठक, एएसपी श्री अभिषेक आनन्द, एसडीएम श्रीमती कल्याणी पाण्डे सहित पुलिस एवं प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने त्रिवेणी संग्रहालय से चारधाम मन्दिर के बीच बन रही स्मार्ट सिटी की फोरलेन सड़क का निरीक्षण किया एवं निर्देश दिये कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पूर्व पूर्ण कर लिया जाये। इस मार्ग का उपयोग इस बार महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिये किया जायेगा। कलेक्टर ने इसके बाद चारधाम पार्किंग एवं नूतन स्कूल के पीछे गौंड बस्ती वाली लाइन से नृसिंह घाट को जोड़ने वाले मार्ग का निरीक्षण किया तथा नृसिंह घाट वाले क्षेत्र की ओर कनेक्टिविटी के लिये तैयार की जा रही सड़क को भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने जूता स्टेण्ड निर्माण करने के लिये चारधाम पार्किंग के स्थान का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चारधाम पार्किंग, त्रिवेणी संग्रहालय के निकट की पार्किंग पर झिकझेक बनाने के लिये भी निर्देश दिये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |