Shajapur राजस्व सेवा अभियान 2023 के तहत 19 जनवरी को चयनित 17 ग्रामों में शिविर लगेंगे, देखे कोन से गांवों का हुआ चयन

शाजापुर, 18 जनवरी 2023/ राजस्व सेवा अभियान 2023 प्रथम चरण 05 जनवरी 2023 से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2023 तक प्रचलित रहेगा। ग्रामीणों की राजस्व संबंधी शिकायतों, समस्याओं एवं कार्यों के निराकरण के लिए राजस्व सेवा अभियान के तहत 19 जनवरी 2023 गुरूवार को जिले के 17 ग्रामों शिविर लगाए जायेंगे। अभियान के तहत चिंहित ग्रामों में प्रति गुरुवार को राजस्व अधिकारियों द्वारा शिविर लगाकर सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व रिकार्ड में सुधार के प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। साथ ही आवश्यकता अनुसार भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका का वितरण, रास्ते संबंधी विवादों का निराकरण एवं सार्वजनिक मार्ग, चरनोई भूमि, शमशान भूमि, मंदिर की भूमि, सार्वजनिक स्थानों, नदी-नालों आदि के अतिक्रमण को रोकना एवं हटाने का कार्य किया जाता है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2023 को शाजापुर तहसील के ग्राम मोरटा में तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल, भालूखेड़ा में नायब तहसीलदार श्री पंकज पवैया, सिहोदा में नायब तहसीलदार श्री ब्रजेश मालवीय एवं देंदला में नायब तहसीलदार श्री गौरव पौरवाल द्वारा कैम्प लगाया जाएगा।

इसी तरह मो.बड़ोदिया तहसील के ग्राम सागड़िया में नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवाल, बरनावद गोविंदा में तहसीलदार श्री सुनील पाटील एवं मताना में नायब तहसीलदार सुश्री अनामिका आर्य, गुलाना तहसील के ग्राम पाड़ला में तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, सिलेपुर में नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने, शुजालपुर तहसील के ग्राम मेहरखेड़ी में तहसीलदार श्री राकेश खजूरिया, कोहलिया में नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले, चौकी नसीराबाद में नायब तहसीलदार श्री आनंद जायसवाल, कालापीपल तहसील के ग्राम जंगीखेड़ी में तहसीलदार श्री अशोक सेन, निपान्याखुर्द में नायब तहसीलदार श्री प्रवीण पाटीदार एवं मोहम्मदपुर मछनई में नायब तहसीलदार श्री संदीप श्रीवास्तव, अवंतिपुर बड़ोदिया तहसील के ग्राम लालपुरा में नायब तहसीलदार श्रीमती नाहिद अंजुम एवं पोलायकलां तहसील के ग्राम निशाना में प्रभारी तहसीलदार पोलायकलां श्री कैलाश सस्त्या द्वारा कैम्प लगाया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |