राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का शुभारम्भ किया ,- कलेक्टर ने स्वचालित सेनिटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन भेंट की

शाजापुर

कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा बालिका हिंसा उन्मूलन एवं बालिका सशक्तिकरण संबंधी संकल्प पर हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आज राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने सी.एम. राइज उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की बालिकाओं के माहवारी स्वछता प्रबंधन के लिए स्वचालित सेनिटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, शाला की प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी को भेंट की।

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने बताया कि कन्या शाला में सेनिटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित नहीं होने के कारण किशोरी बालिकाओं एवं महिला स्टाफ को माहवारी स्वछता प्रबंधन में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संस्था की प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी ने किशोरी बालिकाओं एवं महिला स्टाफ को माहवारी स्वछता प्रबंधन के लिए सेनिटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित किये जाने का अनुरोध किया था। विषय की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आज कलेक्टर श्री जैन द्वारा आज संस्था को माहवारी स्वछता प्रबंधन के लिए स्वचालित सेनिटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध करवाई गई है। मशीन स्थापित हो जाने से कोशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वछता प्रबंधन के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।

एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पोलायाकला में भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं को बालिका हिंसा उन्मूलन एवं बालिका सशक्तिकरण एवं महिला-बालिका सम्मान की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी राघवेन्द्र मीना, श्रीमती सना बक्श, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री भीष्म गुप्ता उपस्थित थे।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |