माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर किशोरी बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया

Shajapur
——-
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उदिता योजना अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर किशोरी बालिकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम परियोजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए उदिता योजना के उद्देश्य व महत्व पर जानकारी प्रदान की। इस दौरान डॉ. रचना पाटीदार ने कहा कि बालिकाओं को महावारी के दौरान स्वास्थ्य के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस सबंध में खुलकर बात करना चाहिए। इसके पश्चात् डॉ. किरण आठिया ने कहा कि महावारी बालिकाओं के लिए टर्निंग पांइट होता है, महावारी कोई बीमारी नहीं है, यह प्राकृतिक चक्र है, माताएं समझाएं सैनटरी नेपकिन का उपयोग किया जाए। महावारी के दौरान क्या-क्या सावधानी रखना है, कोई समस्या यदि बनी हुई है तो डॉक्टर को अनिवार्यतः दिखाएं। बालिकाओं में आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, इस समय खान-पान का विशेष ध्यान रखे। हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, गुड़, मुगंफली, चना, मछली, अडां, आदि का उपयोग करें।

इस दौरान डॉ. पराग जैन (योग प्रशिक्षक) द्वारा बालिकाओं को प्राणायाम के माध्यम से माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री चौहान द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बालिकाओं को हर समस्या को अपनी माता-बहन या शिक्षक से साझा करें एवं बालिकाएं अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के बारे में ध्यान दे। इस दौरान उन्होने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के बारे में जानकारी देते हुए बालिकाओं का आत्मनिर्भर होने व बालविवाह ना हो, इसके लिए समझाइश दी। इस दौरान किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान उपयोग में आने वाली कीट (सेनेटरी पेड, डीटोल, सेनेटाइजर) वितरित किये, ताकि बालिकाओं को स्वच्छता के साथ स्वस्थ महसूस हो सके।
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी श्री राघवेन्द्र मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय मिश्रा, पर्यवेक्षक श्रीमती दीपशिखा निगम, सुश्री प्रीति गुप्ता, श्रीमती संगीता यादव, नर्सिंग अधिकारी सुश्री राशा पांचाल, सहायक श्री कुलदीप देवड़ा एवं घनश्याम गवली उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अमिता माथुर द्वारा किया गया।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |