विदिशा की सना अली ने किया शहर का नाम रोशन.इसरो में हुआ चयन..शहर की होनहार प्रतिभाओं में एक और बड़ा सितारा बंन कर कर उभरी है सना अली..

…विदिशा

: विदिशा शहर के निकासा मोहोल्ला रहने वाली सना अली का सिलेक्शन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन इसरो मैं सतीश धवन स्पेस सेंटर मैं टेक्निकल असिस्टेंट की पोस्ट पर चयन हुआ है बचपन से ही मेधावी छात्रा रही सना अली एस. ए. टी. आई. कॉलेज में अध्ययनरत रही यहां से उन्होंने एम,टेक किया बचपन से ही सना अली को अंतरिक्ष में काम करने के लिए उत्सुक थी,, और इस क्षेत्र में अनुसंधान कर इस देश की सेवा करना चाहती थी,,,
…मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी सना अली को अपने अध्ययन के दौरान अत्यंत संघर्ष का सामना करना पड़ा पिताश्री साजिद अली एस ए टी आई कॉलेज में ड्राइवर थे बाद में वह लैब असिस्टेंट की पोस्ट पर रहे उन्होंने लोन लेकर बेटी की शिक्षा पूर्ण की कभी-कभी ऐसा भी वक्त आया कि सना की माता जी को अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए अपने गहने तक गिरवी रखने पड़े परंतु अपनी संतान की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आने दी सना ने खुद भी अपना व्यक्तिगत खर्च चलाने के लिए पढ़ाई के दौरान ही ट्यूशन कार्य भी किया..
अपने अध्ययन के दौरान सना का सारा ध्यान लगनऔर जुनून के साथ पढ़ाई में रहा और अत्यंत सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत कर अपने कैरियर पर ही सारा ध्यान लगाया
मुस्लिम धर्म से संबंध होने के कारण समाज के कई लोगों ने उनके माता-पिता से कहा कि इतना पढ़ा लिखा कर क्या करोगे इसकी शादी कर दो .. सना अली के पिता साजिद अली ने किसी की भी बात पर ध्यान ना दे कर कहां की मेरी बेटी पढ़ लिख कर इस देश के काम आएगी इस देश की सेवा करेगी यही मेरी इच्छा है माता-पिता की इसी दृढ़ इच्छा और सना की अथक मेहनत और परिश्रम से आज इस मुकाम पर पहुंची है पढ़े लिखे शिक्षित परिवार में जन्मी सना अली को कभी भी धार्मिक कट्टरता का सामना नहीं करना पड़ा..
पिछले वर्ष ही उनका निकाह ग्वालियर के इंजीनियर अकरम से हुआ उनके पति और ससुराल वालों का भी उनको भरपूर सहयोग मिला…
समाज में सभी के लिए सना का यह संदेश है कि अपनी बेटियों को खूब पढ़ने दे उनके सपनों को उड़ान भरने दें वह चाहें तो आसमान क्या अंतरिक्ष मे भी अपनी उड़ान भर सकती हैं वह इस देश का नाम रोशन करेगी तो कुल का नाम रोशन अपने आप ही होगा


इस देश के युवाओं के लिए सना का संदेश है कि असफलताओं से कभी घबराओ मत अपने लक्ष्य पर कायम रहो बार-बार फेलियर होने के उपरांत भी बिना विचलित हुए अपने लक्ष्य पर कायम रहो सफलता एक दिन आपके कदम चूमेगी तुम साया बन कर चलना साथ मेरे
सना अली का विवाह एक वर्ष पहले ग्वालियर के इंजीनियर अकरम के साथ हुआ है…. कहते हैं पति पत्नी एक जीवन रथ के दो पहिये होते है ओर एक दूसरे का साथ देकर आसमान छू सकते हैं सना अली को अपने पति का भरपूर सहयोग और प्रोत्साहन मिला ओर वे सचमुच आसमा को छू गयी…..

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |