छात्रावासों में साफ-सफाई, पेयजल, खाने एवं अतिरिक्त अन्य व्यवस्था के सूक्ष्म एवं गहन निरीक्षण के प्रभारी अधिकारी नियुक्त

शाजापुर

कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा शाजापुर जिले के जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावासों में साफ-सफाई, पेयजल, खाने एवं अतिरिक्त अन्य व्यवस्था के सूक्ष्म एवं गहन निरीक्षण, छात्रो से फिडबेक प्राप्त कर रिपोर्ट तैयार करने तथा छात्रावासों को उत्कृष्ट एवं सर्व सुविधायुक्त बनाने के लिये विभाग प्रमुखो को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेशानुसार बालक महाविद्यालयीन छात्रावास शाजापुर एवं बालक सीनियर छात्रावास, शाजापुर क्र. 2 के लिये तहसीलदार शाजापुर श्री सुनील जायसवाल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बालक उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास शाजापुर एवं कन्या उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास शाजापुर के लिये जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एच. आर. सुमन, बालक अनु. जनजाति छात्रावास शाजापुर एवं बालक जूनियर छात्रावास शाजापुर के लिये जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित, कन्या महाविद्यालयीन छात्रावास शाजापुर एवं कन्या सीनियर छात्रावास शाजापुर क्र. 2 के लिये जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, कन्या सीनियर छात्रावास शाजापुर क्र. 1 एवं बालक सीनियर छात्रावास शाजापुर-1 के लिये कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री रविन्द्र कुमार वर्मा, कन्या सीनियर छात्रावास शाजापुर क्रमांक 03 एवं कन्या जूनियर छात्रावास शाजापुर के लिये प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्री अखिलेश मालवीय, बालक सीनियर छात्रावास पनवाड़ी के लिये जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवके दुबे, बालक सीनियर छात्रावास मक्सी एवं कन्या सीनियर छात्रावास मक्सी के लिये मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अशफाक खॉन, बालक सीनियर छात्रावास बेरछा एवं कन्या सीनियर छात्रावास बेरछा के लिये नायब तहसीलदार बेरछा श्री गौरव पोरवाल, बालक उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास मो. बड़ोदिया एवं बालक आदिवासी आश्रम चकदुधाना के लिये जनपद पंचायत मो. बडोदिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद चौहान, कन्या उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास मो. बड़ोदिया एवं कन्या सीनियर छात्रावास मो. बड़ोदिया के लिये नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवाल, बालक सीनियर छात्रावास गुलाना के लिये नायब तहसीलदार गुलाना श्री संदीप इवने, बालक महाविद्यालयीन छात्रावास शुजालपुर एवं बालक उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास शुजालपुर के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग शुजालपुर श्री सत्येन्द्र सिंह, कन्या उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास शुजालपुर एवं बालक सीनियर छात्रावास शुजालपुर क्रमांक 01 के लिये नायब तहसीलदार श्री आनंद जायसवाल, बालक सीनियर छात्रावास शुजालपुर -2 एवं कन्या जूनियर छात्रावास शुजालपुर के लिये प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय शुजालपुर डॉ. राजेश कुमार शर्मा, कन्या सीनियर छात्रावास शुजालपुर क्रमांक 01 एवं कन्या सीनियर छात्रावास शुजालपुर-2 के लिये जनपद पंचायत शुजालपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रूशाली पोरस तथा बालक सीनियर छात्रावास अकोदिया एवं कन्या सीनियर छात्रावास अकोदिया के लिये मुख्य नगरपालिका अधिकारी अकोदिया श्री रमेश वर्मा, बालक सीनियर छात्रावास पोलायकलां एवं बालक सीनियर छात्रावास हडलायकलां के लिये तहसीलदार पोलायकलां श्री कैलाश सस्त्या, बालक सीनियर छात्रावास अ. बडोदियाँ के लिये प्रभारी तहसीलदार अवंतिपुर बड़ोदिया श्री संदीप श्रीवास्तव, कन्या जूनियर छात्रावास जामनेर के लिये अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन शुजालपुर श्री परीक्षित कनाश, बालक उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास कालापीपल एवं कन्या उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास कालापीपल के लिये मुख्य नगरपालिका अधिकारी पानखेडी श्री प्रवीण सेन तथा बालक सीनियर छात्रावास कालापीपल एवं कन्या सीनियर छात्रावास कालापीपल के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कालापीपल श्री राजकुमार मण्डल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |