शाजापुर, तिल गुड़ के लड्डू और गजक का लुफ्त लिया सैर सपाटा में

शाजापुर
—–
प्रति रविवार को आयोजित होने वाले सैर सपाटा में आज मकर संक्रांति के अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा जनचेतना के उद्देश्य से “नियम से चलेंगे-दुर्घटना से बचेंगे” थीम पर सैर सपाटा आनंद उत्सव का आयोजन हुआ। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच बड़ी संख्या में नागरिकगण और महिलाएं बच्चे बुजुर्ग उपस्थित हुये।

सैर सपाटे में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने उपस्थित होकर सभी का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने सभी से कहा कि वे यातायात नियमों का अनिवार्यतः पालन करें। दोपहिया वाहन की ड्राइविंग करते समय हेलमेट अवश्य पहने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाये। यातायात के नियम सुरक्षा के लिये है। प्रति रविवार आयोजित होने वाले शेर सपाटा कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर मंच बनाए गए थे यातायात पुलिस द्वारा यातायात प्रभारी केके चौबे के निर्देशन में बच्चों के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने से संबंधित नाट्य प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने सभी को संबोधित करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया राज्य आनंद संस्थान के चलित आनंदम केंद्र पर आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को भी वितरण हेतु रखा गया था। ईटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज द्वारा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए नई पुस्तकें आनंदम केंद्र पर छोड़ी गई थी, जिसे बच्चों ने प्राप्त किया मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री हरि गीता अध्यात्मिक चेतना केंद्र द्वारा तिल गुड़ के लड्डू और श्री कोमल भूतड़ा द्वारा गजक की प्रसादी वितरित की गई। इसके साथ ही शहर की विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। आगामी रविवार पुनः प्रातः 6:00 से 9:00 सेर सपाटा का आयोजन होगा! कार्यक्रम के दौरान श्री कोमल भूतडा, श्री विवेक दुबे, श्री तहसीलदार सुनील जायसवाल, सीएमओ श्री अशफाक खान, श्री हेमंत दुबे, श्री महेंद्र मोहन सोनी, श्री डीआर भूतेश्वर, श्री पी सी शर्मा, श्री मनीष शर्मा, श्री दीपक शर्मा, डॉ पराग जैन, श्री संतोष भावसार ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम के व्यवस्थित संचालन और नागरिकों में प्रातः कालीन भ्रमण की आदत विकसित करने हेतु अपनी अपनी कमान संभाले रहे।


#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |