शाजापुर,,
स्वामीविवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित सूर्यनमस्कार कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालय अभयपुर में मनाया गया कक्षा 6से 8 तक के छात्र छात्राओं ने सूर्यनमस्कार में भाग लिया एवम कक्षा 1से5 तक प्राथमिक विद्यालय अभयपुर एवम प्राथमिक विद्यालय सड़क के पार के बच्चो ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को देखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम अभयपुर के लोकप्रिय युवा सरपंच श्री जितेंद्र सिंह पाटीदार थे।
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक श्री इंदरमल जी राठौर श्री गौरीशंकर जी सक्सेना एवम श्री रामचन्द्र परमार थे।
माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री लक्ष्मी नारायण नागर, श्री जगदीश चंद्र धाकड़ एवम हेमलता कुशवाह एवम प्रधान अध्यापक कैलाश सूर्यवंशी ने भी भाग लिया।
सूर्य नमस्कार के पूर्व बच्चो को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय का संदेश भी बच्चो को सुनाया उसके बाद श्री जगदीश चंद्र धाकड़ माध्यमिक शिक्षक ने बच्चो को सूर्य नमस्कार करवाया उसके बाद संस्था की शिक्षिका हेमलता कुशवाह ने बच्चो को योग भी करवाया और योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बच्चो को बताया।
सूर्यनमस्कार योग कार्यक्रम के बाद संस्था में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई जयंती विशेष पर श्री इंदरमल राठौर शिक्षक ने स्वामीविवेकानंद जी के जीवन एवम उनकी अद्भुत क्षमता एवम विश्व मे भारत का नाम रोशन करने आदि बातों को श्री राठौर सर ने विस्तार से समझाया प्रधान अध्यापक द्वारा भी बच्चो को स्वामी जी तार्किक शक्ति के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई एवम इनके जन्मदिन पर पौधा भी लगाया।
कार्यक्रम में सहयोग निशुल्क शिक्षा दे रही ग्राम की बेटी एकता परमार और चेतना परमार व बलकेबिनेट के कुमारी राधा लोकेश सचिन धापू पायल रितिक आदि ने सहयोग दिया अंत मे अतिथियों का आभार संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री एल एन नागर सर ने माना।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :