कर्मकार मण्डल की योजनाओं का क्रियान्वयन कर गरीबों एवं पीड़ितों को मदद करें ,राज्य सरकार निर्माण श्रमिको के हित में कृत-संकल्पित है शाजापुर में- कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री तिवारी ने योजनाओं की समीक्षा करते कहा

शाजापुर

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल की कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर पीड़ितों एवं गरीबों को मदद करें। यह बात मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने आज शाजापुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही। इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन भी मौजूद थे।

अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के हित के लिए बेहतर से बेहतर योजनाएं बनाई जाकर संचालित की जा रही है। अध्यक्ष श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि निर्माण श्रमिकों के प्रकरण लंबित नहीं रखें। शासन स्तर से निराकरण हेतु अपेक्षित प्रकरणों को तत्काल प्रेषित करें, मंडल द्वारा बगैर समय गवाएं स्वीकृति दी जाएगी। योजनाओं का मैदानी क्षेत्रों में सघन प्रचार-प्रसार करें। कर्मकार कल्याण मंडल निर्माण श्रमिकों के लिए उल्लेखनीय योजनाओं का संचालन कर रहा है। श्रमिकों के मेधावी बच्चों को विदेश अध्ययन के लिए 40 लाख रुपए, आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए 10 लाख रुपए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। योजना का लाभ देने के लिए अभी तक प्रदेश के चार विद्यार्थी चिन्हित किए गए हैं जो विदेश अध्ययन के लिए जाने वाले हैं। कौशल प्रशिक्षण योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भोपाल में कर्मकार मण्डल द्वारा आईटीआई संचालित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा रेन बसेरा निर्माण तथा आश्रय शेड निर्माण के लिए भी पर्याप्त राशि दी जा रही है, जिला इसका लाभ उठाए। निर्माण श्रमिकों के लिए ग्राम पंचायत तथा नगर परिषद में रेन बसेरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा नगर निगम में रेन बसेरा निर्माण के लिए 20 लाख रुपए राशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सहज दृष्टिगोचर स्थानों पर बोर्ड लगाए जाएं। मंडल की औजार उपकरण खरीदी योजना में पंजीयन वृद्धि के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री जैन ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्माण श्रमिकों के पंजीयन जिस निकाय में कम हुए हैं, वहां फिर से शिविर लगाकर पंजीयन बढ़ाएं। पंजीकृत श्रमिकों की मृत्यु पर अंत्येष्टी अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने की योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी निकाय अपने क्षेत्र में जारी मृत्यु प्रमाण पत्रों की समीक्षा कर पात्र व्यक्तियों का पता लगाएं और उनके परिवारों को सहायता उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें कर्मकार मण्डल की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा, ताकि जरूरतमंदों को लाभांवित किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।

इस अवसर पर श्रम पदाधिकारी श्री रामगोपाल रजक ने विभाग की प्रसूति सहायता, चिकित्सा सहायता, विवाह सहायता, मृत्यु पर अंत्येष्टी अनुग्रह सहायता, निर्माण स्थल पर कार्य के दौरान अपंजीकृत श्रमिक की मृत्यु की दशा में मृत्यु पर अंत्येष्टी अनुग्रह सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन राशि, सुपर 5000 दसवी एवं 12वी, एमपीपीएसएसी एवं यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पर सहायता, विदेश अध्ययन के लिए नि:शुल्क शिक्षा, खिलाड़ी प्रोत्साहन, कौशल उन्नयन, औजार उपकरण खरीदी अनुदान, साईकल अनुदान, आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, रैनबसेरा, निर्माण पीठाश्रमिक आश्रय, श्रमोदय आवासीय विद्यालय तथा आदर्श आईटीआई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। चर्चा के दौरान श्रमिक संघ पदाधिकारी द्वारा सुझाव भी दिये गये।

इस अवसर पर श्रमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमेन एवं श्रमिक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री एलएन मारू, कन्सट्रक्शन महासंघ के महामंत्री श्री लोकेश विजयवर्गीय, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों के रूप में श्री हरिश देथलिया, श्री मोहित सोनी, श्री रमेशचन्द्र मालवीय, श्री राजेन्द्र वर्मा, श्री अरविन्दसिंह राजपूत, श्री खेमचन्द्रानी, श्री सियाराम पाटीदार, श्री बृजेश कुमार सोलंकी, श्री मनीष दवे, श्री संजीव ढिंगरा, श्री शशिमोहन राजपूत, श्री नवीन वर्मा, श्री मनीष मगरोर, श्री अशोक राठौर, श्री हरिश्चन्द्र ठोमरे, मो. बड़ोदिया जनपद से श्री दिलीप त्रिवेदी, सीएमओ शाजापुर श्री अशफाक खान, सहायक यंत्री श्री सुरेन्द्र सोजतिया, उपयंत्री श्री राहुल गुप्ता, श्रम निरीक्षक श्री आरके चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |