शाजापुर कलेक्टर श्री जैन ने 08 ग्राम पंचायतों से की ई-जनसुनवाई

शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जनपद पंचायत कालापीपल क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों के साथ #ई-जनसुनवाई करते हुए शासन की योजनाओं से अवगत कराया। कलेक्टर श्री जैन ने आज ग्राम पंचायत छापरी, इमलीखेड़ा, सेमलिया, पारदाखेड़ी, बड़बेली, मान्याखेड़ी, झुण्डी एवं मुण्डलामैना के सरपंचों एवं स्थानीय शासकीय अमले सहित आमजन से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-जनसुनवाई की।

ग्राम पंचायत छापरी सरपंच ने बताया कि पंचायत के ग्राम चकरानाबड़ में पानी की टंकी का निर्माण अपूर्ण है। छापरी से चकरानाबड़ सड़क की आवश्यकता है। गांव वीरान गांव की श्रेणी में है, जबकि यहां लोग निवास कर रहे हैं। कलेक्टर ने भू अभिलेख अधीक्षक को निर्देश दिये कि इस ग्राम को वीरान गांव की श्रेणी से आबाद गांव की श्रेणी में बदलें। ग्राम पंचायत इमलीखेड़ा के सरपंच ने ग्राम में आंगनवाड़ी भवन तथा इमलीखेड़ा से कादीखेड़ा पहुंच मार्ग निर्माण की आवश्यकता बताई। सेमलिया सरपंच ने बताया कि ग्राम में स्कूल भवन के निर्माण की गुणवत्ता अत्यंत खराब है। इसमें स्कूल संचालित भी नहीं किया जा रहा है। भवन का निर्माण पीआईयू द्वारा कराया गया था। सरपंच ने भवन की गुणवत्ता परीक्षण का अनुरोध किया। साथ ही सरपंच ने बताया कि उनकी पूरी ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुई है, ईनाम की राशि नहीं मिली है। ग्राम में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री भू अधिकारी आवासीय योजना में आवेदन कम प्राप्त होने पर कलेक्टर ने भू अभिलेख अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे टीम भेजकर पात्र आवेदकों की जाँच कराएं। 10 से अधिक आवेदक प्राप्त होने पर संबंधित पटवारी के विरूद्ध कार्रवाई करें। पारदाखेड़ी सरपंच ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राही अपात्र हो गए हैं, उनके नाम पोर्टल पर नहीं दिख रहे हैं, ग्राम में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन नहीं है। ग्राम में नलजल योजना सुचारू रूप से संचालित हो रही है। मान्याखेड़ी सरपंच ने बताया कि उनके गांव का ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्मित सड़क खराब हो रही है, ग्राम में पानी की समस्या है। ग्राम के तालाब पर कुछ लोगों का कब्जा है। कलेक्टर ने जलसंसाधन विभाग को निर्देश दिये कि वे जिन लोगों द्वारा मुआवजा ले लिया गया है और जमीन नहीं छोड़ी है, ऐसे लोगों से भूमि रिक्त कराएं। झुण्डी सरपंच ने बताया कि ग्राम में आंगनवाड़ी भवन नहीं है, सड़क निर्माण अधूरा है, राशि का भुगतान लंबित है, नलजल योजना अधूरी है। ग्राम हनुमंत खेड़ा में पानी की टंकी निर्मित हुई है पर विभाग द्वारा अभी हेण्डओवर नहीं की गई है। मुण्डला मेना सरपंच ने बताया कि ग्राम में सड़की आवश्यकता है। 24 घण्टे बिजली ट्रांसफार्मर ग्राम में नहीं लगे हैं। ग्राम के चौकी मौहल्ला में हेण्डपंप की आवश्यकता है। विद्युत ट्रांसफार्मर 5 महीने से जला हुआ है। ग्राम के कैलाश नारायण बरेठा ने खेत तक आने-जाने के लिए रास्ते की समस्या से अवगत कराया। इसी तरह बड़बेली सरपंच ने मनरेगा मद से निर्मित सड़के अधूरी होने की जानकारी दी। ग्राम का नक्शा नहीं मिलने तथा महेश बरेड़ा का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाने के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, डीएचओ डॉ. अजय साल्विया, सीसीबी प्रबंधक श्री एनके गुप्ता, जिला शिक्षा केन्द्र से एपीसी श्री संतोष राठौर, जिला पंचायत से श्री रमेश भारती, सड़क विकास प्राधिकरण से सहायक प्रबंधक श्री आरबी चौधरी, खाद्य विभाग से श्री रवि विश्वकर्मा, भू अभिलेख से राजस्व निरीक्षक श्री अवसर सिंह एवं सामाजिक न्याय विभाग से श्री नरेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |