मिलेट फसलों के लिए कृषि विभाग लोगों को प्रेरित करें – कलेक्टर श्री जैन ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

Shajapur

कृषि विभाग मिलेट फसलों (मोटे अनाज वाली फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराएं और लोगों को इनकी पैदावार लेने के लिए प्रेरित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कृषि विभाग के उपसंचालक श्री केएस यादव को दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कृषि विभाग मिलेट फसलों के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए अपनी ओर से बीज मंगवाकर स्थानीय आंगनवाड़ियों एवं शासकीय संस्थानों में बुवाई करवाएं। मिलेट्स फसलों को सुपर फूड कहा जाता है, क्योंकि इनमें पोषक तत्व अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में होते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट क्रॉप वर्ष घोषित किया है। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार प्रोत्साहित करें। इसी तरह कलेक्टर ने उद्यानिकी फसलों में भी आर्गनिक खेती की ओर कृषकों का रूझान बढ़ाने के लिए ग्रामीण स्तर पर ‍िशविर लगाने के लिए उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान को निर्देश दिये। कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री सुनील पटेल से कहा कि ग्राम पंचायतों में दिये जा रहे अनावश्यक देयकों की जाँच कर दिये गये देयकों को रद्द करें। कर्मकार मण्डल के शतप्रतिशत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ आर निदारिया एवं श्रमपदाधिकारी श्री आरजी रजक को निर्देशित किया। साथ ही कलेक्टर ने सीएमएचओ से कहा कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आयुष्मान कार्ड के लिए उज्जैन, इन्दौर एवं भोपाल संभाग के संबद्ध किये गये चिकित्सालयों की सूची प्रदर्शित करें। कलेक्टर ने श्रमपदाधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कराए जा रहे कार्यों के लिए लाए गए श्रमिकों के आवास स्थल का निरीक्षण करें तथा देखें कि उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है या नहीं। सभी अनुविभागीय अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मेलों में समुचित व्यवस्थाएं रहें, इसके लिए तहसीलदारों की बैठक लें। सभी विभाग अपने कार्यालयों में विगत वर्ष एवं इस वर्ष विद्युत खपत के आंकड़े निर्धारित प्रारूप में भरकर भेजें। सभी विभागों के अधिकारी विगत एक वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों का विवरण तैयार कर कलेक्टर कार्यालय को भेजें। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभांवित हुए हितग्राहियों की सफलता की कहानियां नियमित रूप से जिला जनसम्पर्क कार्यालय को प्रेषित करें। साथ ही विभाग के अच्छे कार्यों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जनसम्पर्क कार्यालय को जानकारी दें। नकारात्मक समाचारों का खण्डन या समाचार के संबंध में वास्तवित जानकारी का प्रकाशन कराएं। दुष्प्रचार की स्थिति में विभाग कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान को निर्देश दिये कि गर्मी के मौसम में जिन-जिन ग्रामों में पेयजल संकट उत्पन्न होने वाला है, से निपटने के लिए अभी से तैयारी करें।

10 जनवरी से 25 जनवरी तक जिले में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं छात्रावासों के निरीक्षण के लिए अभियान चलाएं। छात्रावासों के निरीक्षण के लिए कलेक्टर ने कहा कि सीएमओ, सीईओ जनपद पंचायतों, अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व तथा तहसीलदारों को पाबंद करें कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के छात्रावासों का सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण करें और देखें कि विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं मिल रही है या नहीं, छात्रावासों में बिजली एवं पर्याप्त प्रकाश, चादरों एवं बिस्तर तथा भोजन की व्यवस्था पर्याप्त है या नहीं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि 08 फरवरी को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितलाभ वितरण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है, सभी अधिकारी इसकी तैयारी करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की गई।

महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिग उत्पीड़न (निवारण एवं प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के बारे में विस्तार से बताया। कलेक्टर श्री जैन ने सभी विभाग के अधिकारियों को आंतरिक परिवार समितियों के गठन के निर्देश दिये।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#TL

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |