इंदिरानगर में हुए हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

उज्जैन-
*इंदिरानगर में हुए हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*।
🟢 *72 घंटे के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार*।
🟢 *आरोपी को गिरफ्तार करने वाले को पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा ₹5000 के इनाम की घोषणा की गई थी*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री आकाश भूरिया* व नगर पुलिस अधीक्षक जीवाजीगंज *श्री अश्विन नेगी* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिमनगंजमंडी *श्री जितेन्द्र सिहं भास्कर* के नेतृत्व में लगातार आपराधिक गतिविधियां करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है इसी तारतम्य में

🟢 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 02.03.2022 को थाना चीमनगंज क्षेत्र में इंदिरानगर मेनरोड पर आवेदिका व उसकी सहेली स्कूटर से जा रहे थे तभी आवेदिका का पति स्कूटर से आया और आवेदिका व उसकी सहेली के स्कूटर को टक्कर मार कर रोका तथा आवेदिका व उसकी सहेली के साथ विवाद व मारपीट करने लगा तथा चाकू निकालकर पीड़िता को सीने पर चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। आवेदिका की रिपोर्ट पर थाना चिमनगंजमडी पर अपराध क्रमांक 168/22 *धारा 302, 324, 323, 294 भादवि* का आरोपी के विरुद्ध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

🟢 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
प्रकरण आम चौराहे पर हुए महिला की हत्या के कारण काफी सनसनीखेज था, वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई व उक्त आरोपी के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन द्वारा 5000 रूपये के इनाम की घोषणा की गई जिसे आज दिनांक 05/03/22 को चिमनगंजमंडी पुलिस द्वारा मंगलनाथ उन्हेल रोड के बीच मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया ।

🟢 *जप्तशुदा सामग्री*
घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटर कीमती लगभग ₹50000/ जप्त किया गया।

🟢 *आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड*
आरोपी द्वारा पूर्व में थाना चीमनगंज व जीवाजीगंज पर मारपीट, गाली गलौज, उपद्रव, व्यपहरण, गृह भेदन, हत्या का प्रयास, आपराधिक अभीत्रास, दंगा जैसी गंभीर धाराओं में *कुल 8 अपराध* पंजीबद्ध है।

🟢 *सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक जितेन्द्र सिहं भास्कर, उनि यादवेन्द्र सिहं परिहार, उनि करण खोबाल, सउनि लक्ष्मीकांत गौतम, प्रआर दिनेश सिंह बैस, प्रआर आशुतोष नागर, आरक्षक श्यामवरण, आरक्षक शैलेष योगी व समस्त उपस्थित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
*पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा टीम को सराहनीय कार्य करने हेतु पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई*।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |