उपायुक्त राजस्व श्री नायर सेवानिवृत्त हुए, संभागायुक्त श्री यादव की मौजूदगी में विदाई समारोह संपन्न

उज्जैन 30 दिसंबर। संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ उपायुक्त राजस्व श्री एस.आर नायर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए । संभागायुक्त श्री संदीप यादव की मौजूदगी में संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में श्री नायर का विदाई समारोह संपन्न हुआ।

संभागायुक्त श्री यादव ने श्री नायर का पुष्पमाला, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। संभागायुक्त कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और स्टाफ के द्वारा भी श्री नायर का सम्मान किया गया।

संभागायुक्त श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि सेवानिवृत्ति एक ऐसा समय होता है जब शासकीय सेवक को लगता है कि उन्होंने अपनी सेवाओं का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। श्री नायर अब सभी पाबंदियों से मुक्त हो चुके हैं । शासकीय सेवक के परिवार के लिए सेवानिवृत्ति के समय एक मिश्रित भावना होती है। श्री नायर को जो भी कार्य सौंपा गया वह उन्होंने पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ किया है। संभागायुक्त ने श्री नायर और उनके परिवार को अपनी ओर से भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

अपर आयुक्त श्री राजेश बाथम ने इस अवसर पर कहा कि श्री नायर एक मेहनती और कठोर परिश्रमी अधिकारी रहे हैं। उन्हें जो भी काम सौंपा गया वह इन्होंने पूर्ण निष्ठा के साथ किया । श्री बाथम ने श्री नायर को आगामी जीवन के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी ।

श्री नायर ने शासकीय सेवा के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज वे 40 वर्ष की शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं । वे शासकीय सेवा में बतौर नायब तहसीलदार भर्ती हुए थे । उन्होंने कहा कि एक अधिकारी को शासकीय सेवा में अत्यंत सावधानी के साथ कार्य करना होता है और निर्णय लेने होते हैं । उन्होंने उज्जैन में सेवा के दौरान संभागायुक्त श्री यादव से बहुत कुछ सीखा है। समस्त स्टाफ ने भी उनका काफी सहयोग किया। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने मशहूर गीत “जिंदगी का सफर है यह कैसा सफर” गाया ।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त आयुक्त श्री बीएस मंडलोई ने किया और आभार प्रदर्शन संभागायुक्त के शीघ्र लेखक श्री रमेश चंद्र कौशल ने किया। इस दौरान संभाग आयुक्त कार्यालय का समस्त स्टाफ
मौजूद था ।


क्रमांक 3407 अनिकेत शर्मा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |