Shajapur अपहृतो की सूचना प्राप्त करने के लिए ईनाम घोषित

शाजापुर
—-
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने तीन अपहृतों एवं एक फरार आरोपी की सूचना देने वालों के लिए 5-5 हजार रूपये का ईनाम घेषित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई 2021 को मक्सी थाने में दर्ज प्रकरण में भोपाल के शांति नगर झुग्गी मानसरोवर कॉम्पलेक्स के सामने हबीबगंज की निवासी हीरावती पति स्व. रामप्रसाद कुमरे की 13 वर्षीय नाबालिक पुत्री तथा 07 अगस्त 2012 को थाना कोतवाली में दर्ज प्रकरण में शाजापुर के लालापुरा निवासी सैयद शाकिर पिता सैय्यद मेहमूद अली के 16 वर्षीय नाबालिक पुत्र की तलाश में जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से सूचना देने वालों के लिए 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।

इसी तरह 30 अगस्त 2022 को सलसलाई थाने में दर्ज प्रकरण में बाडीगांव निवासी रूपसिंह पिता हरिसिंह भिलाला की 16 वर्षीय नाबालिक भानेज को जलोदा निवासी धीरज पिता बाबूलाल भील द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के प्रकरण में फरार धीरज पिता बाबूलाल की गिरफ्तारी के लिए या उसे पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर 5 हजार रूपये का नगद ईनाम दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |