भारत रत्न अटलजी के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि* जिले के 834 बूथों पर मनाया गया स्व. अटलजी का जन्मदिवस

शाजापुर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन प्रदेश के 64 हजार बूथों पर मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. अटलजी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वही अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले के 834 बूथों पर ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं द्वारा अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। जन्म जयंती के इस कार्यक्रम के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के कार्यक्रम को भी जिले के सभी बूथों पर सुना गया। कार्यक्रम की श्रखला में शाम को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि श्रद्धेय अटलजी का कृतित्व और व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। अटल जी ने राष्ट्र के पुनर्निर्माण और हर वर्ग के उत्थान के लिए कई अभिनव कार्य किये। सशक्त राष्ट्र के निर्माण और देश में सुशासन के लिए अटलजी ने शुचिता और मूल्य आधारित राजनीति की। आज पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेतृत्व में अटलजी के स्वप्न को धरातल पर साकार कर रहें है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी दलों से उपर थे। वे सर्वमान्य नेता थे। अटल जी ने अपने कामों से सरकार में सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किये है। अटल जी के जीवन का हर पहलू हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चंद्रवंशी ने कहा कि स्व. अटलजी हमारे मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक थे। वे एक अद्भुत नेता, मौलिक चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक और सम्मोहित करने वाले वक्ता थे। स्व. अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली और संपन्न बनाने की जो शुरुआत की थी, उसी रास्ते पर कदम बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र को गौरवशाली बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता देश और समाज के कल्याण के लिए, भारतमाता की सेवा के लिए अटलजी के बताए रास्ते पर चलें और अपने जीवन को सफल बनाएं। श्री चंद्रवंशी ने इस अवसर पर मालवा अंचल से जुड़ी अटल जी की बातों को भी बताया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, विजय बेस, सिसिबी बैंक के पूर्व चेयरमैन शिवनारायण पाटीदार, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह सयोजक विवेक शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजपूत ने किया तथा आभार जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा ने माना। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |