उपभोक्ता का अधिकार है कि उसे गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिले – डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीवास्तव —- राष्ट्रीय_उपभोक्ता_दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

शाजापुर
—-
उपभोक्ता का अधिकार है कि उसे गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिले। यह बात डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के विवेकानंद सभागृह में संपन्न हुए कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक एहमद सिद्धिकी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उपभोक्ता का अधिकार है कि उसे गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिले। हर व्यक्ति एक उपभोक्ता होता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो, इसके लिए उपभोक्ता फोरम बना है। गुणवत्तापूर्ण सेवा नहीं मिलने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बने। सेवा प्रदाता का भी उत्तरदायित्व है कि वह गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदाय करें।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिद्धिकी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के संबंध में कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने का उद्देश्‍य उपभोक्ताओं को उनके अधिकार और सुरक्षा प्रदान करना है। इस अधिनियम से प्राप्‍त अधिकारों के तहत उपभोक्ता अपने हक के लिए शिकायत कर सकता है। उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने। उपभोक्ता कोई भी सामग्री क्रय करते समय बिल अवश्य प्राप्त करें। बिल अगर आपके पास होगा तो आप उपभोक्ता फोरम में अपनी शिकायत रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन शॉपिंग आदि होने से धोखाधड़ी की ज्यादा संभावना बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी रखें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जिला विधिक सहायता के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के श्री अजीत पारासर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती दीपा टटवाड़े, नापतौल निरीक्षक श्री बीएस बारापात्रे, गैस एजेंसी की ओर से श्री पंकज चौहान, पेट्रोल पम्प संचालक श्री अजीज अहमद सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में आमजनों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिये गये। इस अवसर पर उपभोक्ता को जागरूक करने के लिए बैनर-पोस्टर भी लगाए गए थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अजीत जैन ने किया एवं उपस्थित जनों के प्रति डीपीएमयू श्री रवि विश्वकर्मा ने आभार माना।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#NationalConsumerDay
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |