पोलायकलां में उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न,

—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशानुसार प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शाजापुर सुश्री नीलम चौहान की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना पोलायकलां क्षेत्र की सभी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की समस्त आशा कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों के कम और अति कम वजन के बारे में समझाया और विस्तृत में चर्चा की गई। इसी मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत सेम और मैम के बच्चों का चिन्हाकन एवं फॉलोअप समुदाय आधारित स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम के 10 चरण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

सुश्री चौहान द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखने के लिए समझाया गया, जिससे कि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ श्री महेंद्र परमार द्वारा भी एनीमिया एवं सेम और मेम के बारे में विस्तार से समझाइश दी गई व पोषण पुनर्वास केंद्र मे भेजे जाने वाले बच्चों के चिन्हाकन एवं बच्चों की माताओं के खानपान की आदतों में सुधार लाने की भी समझाई दी गई।

इस अवसर पर नगर परिषद कर्मचारी परियोजना पोलायकलां का समस्त स्टाफ पर्यवेक्षक श्रीमती माया मिमरोट, अकोदिया शहरी श्रीमती समरोज खान, पोलाई शहरी श्रीमती ललिता अहिरवार, अकोदिया ग्रामीण श्री बसंत नवघरे एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।


Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |