चाइना डोर पर प्रतिबंध जिला दण्डाधिकारी ने जारी किए धारा144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश

शाजापुर, 19 दिसम्बर 2022/ वर्तमान में पतंगबाजी करने के लिये आम जनता द्वारा चाइना डोर का उपयोग किये जाने की सूचना प्राप्त होने और आने वाले मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी करने की परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत चाइना डोर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उल्लेखनीय हैं कि चाइना डोर नायलोन से बनी होकर सामान्य डोर से पक्की होने के कारण इससे घातक घटनाये समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाश में आयी है। आने वाले दिनो में मकर सक्रांति का पर्व मनाया जायेगा तथा बड़ी संख्या मे आम जनता पतंग बाजी करेंगी तथा पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर का उपयोग किया जाना जन सामान्य एवं किसी भी व्यक्ति और परिंदो के स्वास्थ्य एवं जीवन के लिये घातक होकर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसे देखते हुए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री जैन ने लोक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं लोगो के जीवन को जोखिम से बचाने के लिये पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर के उपयोग पर प्रतिबंधित लगाया है।
जारी किये गये आदेश के तहत जिले में कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर का उपयोग एवं संग्रहण नहीं करेगा। पतंग की दुकानों पर चाइना डोर न तो विक्रय के लिये रखी जायेगी और ना ही उसका संग्रह एवं विक्रय के लिए प्रदर्शित की जाएगी। चूकि चाइना डोर का विक्रय करने तथा उपयोग करने वाले व्यक्ति निश्चित नहीं होने के कारण दण्ड प्रक्रिया संहिता 144 (2) के तहत लोक हित में आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील 31 जनवरी 2023 तक प्रभावशील रहेगा। इस अवधि में आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में माना जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |