शाजापुर, 17 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन राज्य आनंद संस्थान द्वारा संचालित आनंदम केंद्र का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने आनंदम केंद्र पर सामग्री एवं जरूरतमंद लोगों को उपयोग के लिए कंबल भी भेंट किए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि आनंदन केंद्र से जुड़कर हमारे बीच के ऐसे लोग जो जरूरतमंद है या मनोरंजन के कोई साधन नहीं है और जो साधन संपन्न है वह अपना समय, अपना कौशल, समाज के अन्य लोगों के लिए दें, ताकि समरसता, खुशी और आनंद का वातावरण व्याप्त हो सके। एक दूसरे की मदद, सुख-दुख में साथ, यही वास्तविक आनंद है।

कलेक्टर श्री जैन ने आनंदम केंद्र पर नि:शुल्क सेवाएं देने वाले योग प्रशिक्षक डॉ. पराग जैन, चित्रकार श्री महेश सक्सेना, शिक्षक श्री प्रदीप जायसवाल, श्री मनोज श्रोत्रीय और सभी आनंदक जो आनंदम केंद्र में अपना योगदान दे रहे हैं की सराहना की। इस अवसर पर पेंशनर संघ के सदस्य भी उपस्थित थे। कलेक्टर का स्वागत श्री महेंद्र मोहन सोनी ने किया। यह भी अवगत कराया गया कि आनंदक भाई-बहन अपने जन्मदिन के अवसर पर आनंदम केंद्र पर उपस्थित होकर खुशी और आनंद के साथ जन्मदिन मनाएंगे और इस अवसर पर समाज, प्रकृति, पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में चर्चा कर वृक्षारोपण भी करेंगे।
