शासकीय भवनों से अनाधिकृत लोगों का तत्काल कब्जा हटाएं – कलेक्टर श्री जैन कलेक्टर ने ग्राम देहरीपाल, बिजनाखेड़ी एवं बड़बेली का भ्रमण किया

शाजापुर, 15 दिसम्बर 2022/ शासकीय भवनों से अनाधिकृत लोगों का कब्जा तत्काल हटाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्राम देहरीपाल के भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार को दिये। कलेक्टर श्री जैन ने आज ग्राम देहरीपाल, बिजनाखेड़ी एवं बड़बेली का भ्रमण किया था। इस दौरान तहसीलदार श्री सुनील पाटिल, नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवाल व सुश्री अनामिका आर्य, भू-अभिलेख प्रभारी अधीक्षक श्री अकलेश मालवीय, महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, सीडीपीओ श्री पंकज दवे, देहरीपाल सरपंच श्री भगवानसिंह चौहान, बिजनाखेड़ी सरपंच श्री मुकेश चौहान भी उपस्थित थे।

इन ग्रामों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीणों को बताया कि मो. बड़ोदिया तहसील को आदर्श तहसील बनाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। इस दौरान ग्रामीणों के अविवादित नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन सहित राजस्व संबंधित कार्यों का निपटारा किया जायेगा। ग्रामीणजन अपनी राजस्व संबंधित समस्याएं स्थानीय पटवारी एवं तहसीलदार को बताएं। साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से जानकारी ली कि शासकीय भवनों एवं पट्टे की जमीन पर अनाधिकृत लोगों का कब्जा तो नहीं है। साथ ही ग्रामों के अतिक्रमण के संबंध में भी कलेक्टर ने जानकारी ली।

ग्राम देहरीपाल में सरपंच ने अवगत कराया कि यहां के पुराने प्राथमिक विद्यालय, पंचायत एवं आंगनवाड़ी भवन पर अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया गया है। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिये कि तत्काल अनाधिकृत व्यक्ति का कब्जा हटाएं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने का कार्य उनके ग्राम में चल रहा है। सोलर प्लांट के दूसरे ओर ग्रामीण जनों की भूमि है। अत: सोलर प्लांट के बीच में से परंपरागत रास्ते को बंद नहीं किया जाए। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सोलर प्लांट के कर्मियों द्वारा निस्तारी तालाब का भराव किया जा रहा है। साथ ही तालाब तक आने-जाने का रास्ता भी बंद किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए सोलर प्लांट के अधिकारियों को बुलाकर उनसे चर्चा की जायेगी। परंपरागत रास्ते बंद नहीं करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। ग्राम की कृष्णाबाई पीरूलाल ने पट्टे की जमीन पर अन्य व्यक्ति का कब्जा होने की शिकायत की। कलेक्टर ने पटवारी को एक हफ्ते में प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिये। लाड़कुंवरबाई द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके पति की मृत्यु हो गई है तथा उनके पास आय का कोई साधन भी नहीं है, पुत्र शुभम की शिक्षा के लिए सहायता की आवश्यकता है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को पात्रता की जांच कर स्पांसरशिप योजना से लाभ देने के लिए कहा। ग्राम के लगभग 8 वर्षीय दिव्यांग प्रेम पिता शंकरलाल तथा कुलदीप पिता गोपाल के आरबीएसके से उपचार कराने के निर्देश कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को दिये। साथ ही दुर्घटना से दिव्यांग हुए ईश्वरसिंह को कृत्रिम अंग लगाने के लिए इन्दौर भेजने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति दिव्यांग है और उसका यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है तो वे जिला चिकित्सालय जाकर कार्ड बनवाले। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी सुनिचित करें कि आंगनवाड़ी में 6 वर्ष से कम उम्र का कोई भी बच्चा यदि गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो उसका उपचार कराने के लिए अधिकारियों को अवगत कराएं।

ग्राम बिजनाखेड़ी में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया। यहां की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान को दुरभाष पर निर्देश दिये कि ग्राम का सर्वे कर समस्या का निराकरण करें। ग्रामीणजनों ने बिजनाखेड़ी से कड़ुला मार्ग के मुरमीकरण कराने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी भवन के लिए स्थान आरक्षित करने के निर्देश भी पटवारी को दिये। ग्रामीणजनों ने ग्राम के सार्वजनिक मंदिर को शासकीय अभिलेख में दर्ज कर शासकीय बनाने का अनुरोध भी किया। ग्राम के ही 15 वर्षीय बालक संजय पिता प्रेमनारायण जिसे चक्कर आने की बीमारी है, के आरबीएसके से उपचार कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।

ग्राम बड़बेली में कलेक्टर को ग्रामीणों ने गंदगी होने तथा श्मशान में शेड नहीं होने और स्कूल भवन की बाउण्ड्री नहीं होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने इसका निराकरण ग्राम पंचायत के माध्यम से कराने के निर्देश दिये। ग्राम के रौनक पिता ईश्वरसिंह और नर्मदा पिता धीरज का उपचार जिनके पैरों में तकलीफ है, का उपचार आरबीएसके से कराने के निर्देश दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |