शुजालपुर में जिला स्तरीय सामुहिक सर्वधर्म विवाह सम्मेलन में 240 कन्याओं का विवाह संपन्न,दो मंत्री सहित विधायक सम्मिलित
#शाजापुर जिले के शुजालपुर में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत जिला स्तरीय विशाल सामुहिक सर्वधर्म विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 240 कन्याओ का विवाह विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। सामुहिक सर्वधर्म विवाह सम्मेलन के जिला प्रभारी एवं प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यमंत्री श्री Brijendra Singh Yadav , प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री Inder Singh Parmar एवं विधायक कालापीपल श्री Kunal Choudhary भी साक्षी बने। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती सीताबाई पटोदिया, नगरपालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, श्री अशोक नायक भी उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन का अद्भुत आयोजन पहली बार देख रहा हूं, जिसमें कि 240 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे माता-पिता जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के विवाह नहीं करा पा रहे थे या विवाह के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ रहा था। इन समस्याओं का समाधान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना बनाकर किया है। इस योजना से अब गरीब व्यक्ति भी हंसी-खुशी अपनी बेटी का विवाह करा पा रहे हैं। सामुहिक विवाह से माता-पिता पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। विवाह का सारा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि वे इस योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचारित करें और आमजन तक पहुंचाकर गरीबों को अपनी बेटियो का विवाह सामुहिक विवाह सम्मेलन में कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सामुहिक विवाह सम्मेलन में विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को शुभकामना देते हुए कहा कि वे भाग्यशाली हैं, उन्हें आज यहां सुअवसर मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामुहिक विवाह सम्मेलन जिले के अन्य विकासखण्डों में भी आयोजित होते रहना चाहिये।
राज्यमंत्री श्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि विवाह संस्कार जीवन पर्यन्त स्मरणीय रहता है। मध्यप्रदेश की धरती पर बेटियों के विवाह की चिंता करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना बनाई है। अब बेटियों के माता पिता को बेटियों के विवाह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सामुहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले सभी जोड़ों को उन्होंने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही समारोह में विवाह के साक्षी बनने वाले जनसमुदाय को भी उन्होंने शुभकामनाएं और बधाई दी।
विधायक श्री कुणाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन में विवाह संपन्न होने पर सामुहिकता का भाव होता है और इसका आनंद ही अलग रहता है। सामुहिक विवाह कार्यक्रम असमानता एवं भेदभाव को मिटाता है। साथ ही इससे आर्थिक बोझ भी कम पड़ता है। उन्होंने नवदंपत्तियों के भावी जीवन के लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण एवं उज्जवल हो। सामुहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए उन्होंने राज्यमंत्री श्री परमार एवं सारे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बधाई दी। इस मौके पर श्री सुरेश आर्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने नव विवाहित दंपत्तियों को उपहार भी भेंट किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं कन्या पूजन कर किया गया।
स्वागत उद्बोधन देते हुए कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनकल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उनमें से मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना भी एक है। आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत जिला स्तरीय सम्मेलन में कुल 240 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ है, इनमें 15 मुस्लिम, एक-एक कल्याणी व परित्यकता तथा 02 नि:शक्त कन्याएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़ों को 38 हजार रूपये की सामग्री उपहार स्वरूप तथा 11 हजार रूपये का नगद चेक दिया जाता है। आज विवाह सम्मेलन स्थल पर स्वरोजगार के लिए बैंक स्टॉल तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया था।
—–
ऊर्जा साक्षरता के लिए लिए शपथ
——
14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री यादव ने उपस्थित सभी जनों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति आमजनों को जागरूक करने एवं ऊर्जा की बचत करने के लिए शपथ दिलाई।
जिला स्तरीय सामुहिक विवाह सम्मेलन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लोकेन्द्र सिंह खेजड़िया, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, एसडीओपी शुजालपुर श्री डीआर माले, तहसीलदार शुजालपुर श्री राकेश खजुरिया व कालापीपल श्री अशोक सेन, नायब तहसीलदार अकोदिया श्री मुकेश सांवले, जनपद पंचायत सीईओ शुजालपुर श्रीमती रूशाली पोरस, कालापीपल श्री आरके मण्डल, शाजापुर श्री एचएल वर्मा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश आर्य, श्री मनोहर वाघेला, श्री प्रेम मालवीय, श्री जगदीश फौजी, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी, श्री विजय सिंह बैस, डॉ. विजय सिंह खिची, श्री देवेन्द्र तिवारी, श्री रामप्रसाद परमार, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री किशोर पाटीदार, श्री परशराम धनगर, श्री अशोक कविश्वर सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur