भोपाल में आयोजित हुआ ‘सुशासन समागम’ मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने संबोधित करते कई महत्वपूर्ण बात कही

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित ‘सुशासन समागम’ को संबोधित करते हुए कहा कि अनेक योजनाएं सरकार बनाती है, लेकिन योजनाएं पात्र हितग्राही तक पहुंच जाएं,ये काम कठिन है। जिन पर योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है, कई बार कोताही, लापरवाही और कई बार मन में अगर खुद लाभ उठाने की भावना के कारण, जमीन पर नहीं पहुंच पातीं।

मेरे मन में विचार आया सरकारी तंत्र के अलावा युवा ऊर्जा का उपयोग किया जाए, जो योजनाएं बनाईं गई हैं, वे पात्र हितग्राही तक पहुंच रही हैं या नहीं। इम्पेक्ट हो रहा है या नहीं हो रहा है।

कई बार जब हम समीक्षा करते हैं तो पिक्चर अच्छी दिखाई देती है। ये जरूरी है कि योजनाओं की मॉनिटरिंग सरकारी सिस्टम के बाहर से भी की जाए, इसलिए हमने सीएम फैलो बनाए, इसे 2017 में शुरू किया था।

युवाओं के लिए एक नहीं, अनेक योजनाएं हमने प्रारंभ से बनाने की कोशिश की है। व्यवहारिक जीवन में जो कष्ट देखे, उन्हें देखते हुए योजनाएं बनाईं, उनमें से एक है लाड़ली लक्ष्मी योजना।

हमने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना बनाई, एक नहीं ऐसी अनेक योजनाएं, स्वास्थ्य, खेल-कूद और शिक्षा की।

नए सिरे से वर्तमान चुनौतियों को समेटते हुए एक नई यूथ पॉलिसी बनाई जाएगी। 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट है।

एक कार्यक्रम 13 जनवरी को होगा, उसी में यूथ पॉलिसी घोषित की जाएगी। ये सरकार नहीं बनाएगी आपको बनाना है। यूथ पॉलिसी बनाने में यूथ पार्टिसिपेट करें, इसमें अधिकतम युवाओं को शामिल किया जाए। जो विचार आएंगे, उन्हें हम जमीन पर उतारने का काम करेंगे।

यदि पर्यावरण इसी तरह बिगड़ता रहा, तो धरती रहने योग्य नहीं रह जाएगी। मैंने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में पौधे रोपने का कार्य प्रारंभ किया था और यह सिलसिला आज तक लगातार जारी है।

आप सबसे अनुरोध है कि प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधे अवश्य रोपें। मुझे पूरा विश्वास है युवाओं के बल पर मैं सुशासन को 100 प्रतिशत जमीन पर लाकर रहूंगा।

मैं गर्व से भरा हूं, सीना चौड़ा है। पहली बार प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में G-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है।

52 सीएम फैलो पर्याप्त नहीं हैं। कई तरह के काम हैं मेरे सामने हैं, जिन्हें मैं अकेला नहीं कर सकता। सरकारी तंत्र भी नहीं कर सकता।

अभी एक अभियान चलाया हमने, सीएम जनसेवा योजना। हमने तय किया कि हर गांव की ग्राम पंचायत में शिविर लगेंगे। मुझे बताते हुए खुशी है कि 17 सितंबर पीएम श्री Narendra Modi जी के जन्मदिन से हमने ये कार्यक्रम प्रारंभ किया था। 31 अक्टूबर तक 83 लाख नए नाम जोड़ दिए गए।

इंदौर देश का स्वच्छतम शहर है। मध्यप्रदेश देश का स्वच्छतम राज्य है। खजुराहो में हमारा अलग महोत्सव होता है। मध्यप्रदेश को दुनिया के सामने लाने का एक अद्भुत अवसर है।

मैं नया मध्यप्रदेश गढ़ना चाहता हूं। प्रधानमंत्री जी ने कहा ‘आत्मनिर्भर भारत’, हमने कहा ‘#AtmaNirbharBharat के लिए #AtmaNirbharMP’। इसके लिए वातावरण बनाना पड़ेगा, संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा।

मैं आपसे अपील करना चाहता हूं। कुछ चीजें अपने काम के साथ—साथ हम तय करें, हमारे सभी यंग प्रोफेशनल्स एक संकल्प लें कि अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाएंगे।

दूसरा, बेटियों का सम्मान करेंगे, हम वैसा वातावरण भी बनाएंगे कि दूसरे भी करें, व्यर्थ बिजली नहीं जलाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। अंतिम बात है समाज को नशा मुक्त बनाने की।

#SushasanSamagamMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |