कालापीपाल से सामने आई तस्वीर, स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे थाना प्रभारी

थाना प्रभारी की उपस्थिति में शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने ली यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ

यातायात सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी ने बच्चों को दी जानकारी, बच्चों ने किया सम्वाद

कालापीपल नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से थाना प्रभारी रवि भंडारी , प्रबंध समिति के व्यवस्थापक गोवर्धन पाटीदार व प्राचार्य भोलाराम राजभर रहे।
थाना प्रभारी रवि भंडारी ने छात्र छात्राओं को यातायात सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही अधिकांश सड़क हादसे होते हैं, वही कई हादसों की वजह नशा भी होता है। वाहन चलाते समय आत्मानुशासन में रहने की आवश्यकता है । ताकि हादसों को रोका जा सके। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट को अनिवार्य रूप से पहने व अपने परिजनों को भी वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने को कहे व हेलमेट के महत्व के बारे में उन्हें बताएं।


साथ ही थाना प्रभारी रवि भंडारी ने छात्र छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए पुलिस विभाग में करियर मार्गदर्शन को लेकर भी जानकारियां प्रदान की। साथ ही साइबर अपराध को लेकर भी जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि हमारी जरा सी चूक हमारा भविष्य बर्बाद कर सकती है मोबाइल चलाते समय अनजान लोगों के वीडियो कॉल रिसीव ना करें, मोबाइल चलाने में बरती गई असावधानी आपका भविष्य खराब कर सकती है। वही किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होने पर उसे खुलकर अपने परिजनों को व उसकी शिकायत पुलिस में करें, ताकि अपराध को रोका जा सके। छात्र छात्राओं को अपने सुनहरे भविष्य के लिए चाहिए कि वह किसी भी प्रकार के अपराध करने वालों के रूप में दर्ज ना हो, खासकर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी की उपस्थिति में समस्त विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान प्रधान आरक्षक विक्रम धनवाल, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक वेद प्रकाश परमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अनिल शर्मा ने किया एवं आभार वीणा वादिनी शिक्षा समिति के व्यवस्थापक गोवर्धन पाटीदार ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |