शादी से लोटते समय NH 52 देवास मक्सी के बीच चिड़ावड़ के सड़क दुर्घटना, 5 घायल,तराना के पिता पुत्र की मौत

देवास। मक्सी रोड पर चिड़ावाद के पास बीती रात शादी समारोह में शामिल होकर तराना लोट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।जिससे कार में सवार 5 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल dewas में भर्ती किया। जहां डॉक्टर ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतक दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। जानकारी के अनुसार सीहोर में शादी समारोह में शामिल होकर तराना लौट रहे बद्रीलाल पिता नंदलाल सोनी उम्र 62 वर्ष, उनका बेटा निलेश सोनी उम्र 46 वर्ष, समता पति नीलेश सोनी उम्र 40 वर्ष, कृष्णा पिता निलेश सोनी उम्र 14 वर्ष, शिवाय पिता नीलेश सोनी उम्र 3 वर्ष सभी निवासी नयापुरा, तराना की कार को चिड़ावाद के पास बुधवार देर रात1 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।हादसे में कार सवार बद्री लाल सोनी और बेटा नीलेश सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं ममता सोनी, कृष्णा सोनी और शिवाय सोनी गंभीर घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां गंभीर हालत के चलते तीनों लोगों को इंदौर रैफर कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर पिता व पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस पर की मुलाकात     |     ओवैसी को BJP की B-टीम बताने में जुटी RJD, बिहार में मुस्लिमों को साधने में जुटे लालू-तेजस्वी?     |     PM मोदी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्ट… उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी सुलेमान को किया गिरफ्तार     |     लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन… दादा की शर्मनाक करतूत का हुआ भंडाफोड़     |     ईसाई पति की मुस्लिम पत्नी को 27 साल पुराने सपने ने इतना सताया… लंदन से बांग्लादेश, फिर पहुंची काशी, बन गई हिंदू     |     जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर     |     2 वाक्य बोलकर ही पीएम मोदी ने भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में बैठे विरोधियों के एजेंडे कर दिए फेल     |     पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे     |     हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, इन स्टेप्स में करें चेक     |     पहलगाम में गोली चलाने वाले आतंकियों की तलाश जारी, चप्पे-चप्पे पर लगाए जा रहे पोस्टर     |