शासकीय विद्यालय बेसरापुर (पश्चिम) मे बच्चों को स्वेटर जूते मोजे वितरण —- जिला पंचायत सीईओ ने कन्याओं का पूजन किया


—-
शाजापुर विकासखंड के बेसरापुर (पश्चिम) शासकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत रॉय, पलसावद सोन ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रेमबाई बनेसिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और उपयंत्री श्री सुरेंद्र सिंह पंवार द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप निःशुल्क उपलब्ध करवाये गये स्वेटर, जूते-मौजे का वितरण किया गया!

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर की। इस मौके की जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रॉय द्वारा नन्ही-नन्ही स्कूली बालिकाओं को तिलक लगाकर कन्या पूजन भी किया। इस आयोजन में स्वागत भाषण उपयंत्री श्री सुरेंद्र सिंह पंवार ने दिया और अतिथि परिचय करवाया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रॉय ने उपयंत्री सुरेंद्र सिंह पँवार की पहल की प्रशंसा की। इस मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों से जल सरंक्षण और पौधरोपण के साथ ही आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने की की बात कही। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रधान अध्यापक भगवान सिंह ने माना। इस मौके पर स्कूल के समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर स्कूली बच्चें मौजूद थे।

ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती राय के आह्वान पर कार्यक्रम में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए राशि एकत्रित कि गयी। इस दौरान सरपंच और ग्रामीणों ने 2100 रुपये की राशि एकत्रित की।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
Department of School Education, Madhya Pradesh
Zila Panchayat Shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |