देवास जिले में शेष 23 मदिरा दुकानों लिए आवेदन 04 मार्च तक आमंत्रित

देवास
————–
प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्‍त देवास ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए देवास जिले में निष्पादन के लिए कुल 27 मदिरा एकल समूह है, जिनका आरक्षित मूल्य 2 अरब 82 करोड 78 लाख 76 हजार 624 रूपये है। नवीनीकरण के माध्यम से कुल 04 समूहो जिनका आरक्षित मूल्य 31 करोड 40 लाख 07 हजार 279 रूपये है, पर नवीनीकरण के आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके है। शेष 23 समूहो यथा बावड़िया समूह, खातेगांव समूह, ए.बी रोड़ समूह, उज्जैन रोड़ समूह, नावेल्टी समूह, अग्रोहानगर समूह, क्षिप्रा समूह, कन्नौद समूह, सोनकच्छ समूह, बाईंजगवाड़ा समूह, बागली समूह, भौरासा समूह, कांटाफोड़ समूह, आगरोद समूह, उदयनगर समूह, कुसमानिया समूह, हाटपिपल्या समूह, देवगढ़ समूह, टोंकखुर्द समूह, दौलतपुर समूह, चौबारा समूह, टोंककला समूह, नेवरी (बागली) समूह, जिनका आरक्षित मूल्य 2 अरब 51 करोड 38 लाख 69 हजार 345 रूपये है, का निष्पादन लॉटरी आवेदन पत्रों के माध्यम से किया जा रहा है। इस के लिए 04 मार्च 2022 अपरान्ह 12:00 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त कर, इच्छुक पात्र आवेदकों द्वारा लॉटरी के लिए आवेदन 04 मार्च को अपरान्ह 01 बजे तक जमा कर सकते है। नवीनीक प्राप्त तथा प्रस्तुत लॉटरी आवेदन पत्रों का जिला समिति द्वारा परीक्षण करने, खोलने एवं निराकरण 04 मार्च को अपरान्ह 04:00 बजे से कार्यवाही पूर्ण होने तक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा कलेक्टोरेट सभा कक्ष देवास में किया जाएगा। मंदिरा एकल समूहों की जानकारी, उनका आरक्षित मूल्य धरोहर राशि, खपत आदि की जानकारी सहायक आबकारी आयुक्त, देवास के कार्यालय से कार्यालयीन समय में अवकाश के दिनों सहित प्राप्त की जा सकती है। जिले में संचालित मदिरा दुकानों के एकल समूहों पर वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य में निहित राजस्य के 70 प्रतिशत अथवा उससे अधिक राशि के आवेदन पत्र प्राप्त होते है तो ऐसे समस्त आवेदित समूहों का निष्पादन जिले में गठित जिला समिति द्वारा पात्र आवेदकों के हित में किया जायेगा। यदि किसी जिले में जिले के लिए आरक्षित मूल्य की 70 प्रतिशत से कम राशि नवीनीकरण/लॉटरी के विकल्प के तहत प्राप्त होती है तो नवीनीकरण न करते हुए जिले की समस्त दुकानों में प्रचलित छोटे समूहों के समरूप ई-टेण्डर के माध्यम से किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Commercial Tax, MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |