कोई भी कार्यक्रम प्रेस क्लब के सहयोग के बिना संभव नहीं: कलेक्टर – सैनिकों के कल्याण के लिए प्रेस क्लब ने दी 11 हजार की राशि

शाजापुर। जिला प्रशासन द्वारा योजना बनाकर लोगों का जितना लाभ हो सके उसके लिए प्रयास किया जाता है, जिसमें हर बार प्रेस क्लब की महती भूमिका रहती है। वे आगे रहकर हमारे प्रयासों को सफल बनाने मेें अग्रणी भूमिका होती है। कोई भी कार्यक्रम हो उसमें प्रेस क्लब का सहयोग होता ही है और उनके सहयोग के बिना कोई कार्यक्रम प्रेस क्लब के सहयोग के बिना संभव नहीं।
यह बात कलेक्टर दिनेश जैन ने बुधवार को सशस्त्र झंडा दिवस पर निकाली गई रैली को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान के नेतृत्व में प्रेस क्लब की पूरी टीम के साथ कलेक्टर दिनेश जैन को पूर्व विधायक अरूण भीमावद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, पं. आशीष नागर, जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी, जिला पंचायत सीईओ मंजूषा विक्रांत राय, अपर कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, तहसीलदार सुनील पाटिल की उपस्थिति में 11 हजार रू. की सहयोग राशि भेंट की। इस पर प्रेस क्बल की सराहना करते हुए कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि जिस तरह सैनिक हमारे लिए अपनो से दूर रहकर हमारे लिए डटे रहते हैं तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हमें भी अपने बीच में रह रहे उनके परिवार के लिए हमेशा खड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रेस क्लब द्वारा सहयोग किया गया है उसी तरह सभी शहरवासी इस आयोजन में सहभागी बनकर हमारे सैनिकों के कल्याण के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करें। इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक सुनील नाहर, राजेश नागर, शिवपालसिंह चौहान, मनोज नारेलिया, उपाध्यक्ष मंगल नाहर, सचिव नीलेश वर्मा, सहसचिव गोविंद शर्मा, अनिल मुकाती, मोहित व्यास, प्रेस क्लब प्रवक्ता मनीष सोनी, पवन चौहान, मोहित राठौर, शहजाद खान, शफीक खान, अंकित मण्डलोई, सुमित भावसार, प्रेस क्लब समन्वयक अजय गोस्वामी, गणेश गवली, गौरव गुप्ता, दीपक नारेलिया आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |