कलेक्टर श्री जैन ने 10 ग्राम पंचायतों से की ई-जनसुनवाई

शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जनपद पंचायत शाजापुर क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के साथ #ई_जनसुनवाई करते हुए शासन की योजनाओं से अवगत कराया। कलेक्टर श्री जैन ने आज जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत रूलकी, रामपुरा गुर्जर, निपानिया डाबी, सूरजपुर, आसेर, पतोली, लड़ावद, कुलमनखेड़ी, बड़नपुर एवं निपानिया के सरपंचों एवं स्थानीय शासकीय अमले सहित आमजन से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-जनसुनवाई की।

कलेक्टर श्री जैन ने सरपंचो से चर्चा कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया। कलेक्टर श्री जैन ने अवगत कराया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण-2023 का कार्य वर्तमान में चल रहा है। ग्रामीणजन जिनके नाम मतदाता सूची में नही है, वे अपने नाम जुड़वा सकते है। कलेक्टर ने सभी सरपंचों से कहा कि वे आयुष्मान कार्ड बनाने से शेष बचे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए। कलेक्टर ने सभी सरंपचों से कहा कि ग्राम पंचायत का कार्यालय नियमित रूप से खुलवाए ताकि आम जनता को अपने कार्य के लिए परेशान न होना पड़े। ग्राम पंचायतों के लिए आवश्यक निर्माण कार्यो के लिए भूमि चिंहित कर प्रस्ताव जनपद पंचायत कार्यालय को प्रेषित करें। ग्रामों में आंगनवाड़ी भवन या अन्य भवन जिसका निर्माण भविष्य में होना है, इसके लिए भी पटवारी के माध्यम से भूमि चिन्हित कर आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजे। कलेक्टर ने सरपंचों द्वारा पानी की समस्या से अवगत कराने पर कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने लिए पानी का बजट बनाएं और पानी की बचत और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाए, इसका प्रबंधन करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में औसत वर्षा से अधिक होने के बाद भी पेयजल संकट की बात ग्राम पंचायतों द्वारा बतायी जा रही है, इसलिये आवश्यक है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पानी का बजट बनाएं और वर्षा जल को रोकने लिए विभिन्न उपाय करें।

ग्राम पंचायत पतोली के सरपंच ने अत्यधिक लोड होने से ट्रांसफार्मर बार-बार जलने, आबादी के लिए भूमि आवंटित करने आदि के संबंध में अवगत कराया। कुलमनखेड़ी सरपंच ने ग्राम में पानी की समस्या से अवगत कराया। साथ ही पाडली से पाडला सड़क निर्माण कराने की आवश्यकता बताई। निपानिया डाबी के सरपंच ने हायरसेकेण्डरी विद्यालय में बाउण्ड्रीवाल निर्माण की आवश्यकता बतायी। स्कूल भवन के जीर्ण-शीर्ण होने की जानकारी भी सरपंच ने दी। रामपुरा गुर्जर सरपंच ने आंगनवाड़ी के लिए ग्राम में सरकारी भूमि नहीं होने, शाजापुर के मार्ग पर लघुंदर नदी पर पुल नहीं होने से दिक्कत होने तथा स्कूल भवन की छत झुकने की जानकारी दी गई। निपानिया धाकड़ सरपंच ने स्कूल भवन के उपर से विद्युत लाईन गुजरने तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र के सामने विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने की जानकारी दी गई। साथ ही सरपंच ने बताया कि ग्राम में घरों का पानी सड़कों पर बहने के कारण सर्वत्र पानी-पानी भरा हुआ है। कलेक्टर ने सरपंच से कहा कि पानी निकासी का इंतजाम ग्राम पंचायत को ही करना होगा। लड़ावद से जनपद सदस्य श्री नारायण सिंह राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम में सड़क बनाई गई है, किन्तु पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है। रूलकी सरपंच ने राशन की दुकान ग्राम में नहीं होने की जानकारी दी और पानी की समस्या से अवगत कराया। आसेर सरपंच ने भी पानी की समस्या से अवगत कराया। सूरजपुर सरपंच ने श्मशान के लिए रास्ता नहीं होने तथा सूरजपुर से देवास जिले की सीमा तक सड़क निर्माण की आवश्यकता बताई। बड़नपुर सरपंच ने अवगत कराया कि पूर्व सरपंच द्वारा आंगनवाड़ी भवन का निर्माण अधूरा करवाया है। साथ ही पूर्व सरपंच की मृत्यु भी हो गई है। पंचायत का लेपटॉप एवं टीवी पुराने जीआरएस द्वारा लोटाया नहीं गया है।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, डीएचओं डॉ. अजीत राव, प्रधानमंत्री सड़क सहायक प्रबंधक श्री एपी पटेल, सीसीबी प्रबंधक श्री एनके गुप्ता, श्री कमलेश पाटीदार, जिला शिक्षा केन्द्र से श्री प्रवीण व्यास, भू अभिलेख आरआई श्री अवसर सिंह, विद्युत वितरण कंपनी के श्री अंशुल सिंह तोमर, जिला पंचायत लेखा अधिकारी श्री मुकेश जाटव, प्रबंधक स्वच्छता मिशन श्री आनंद राघव तिवारी, सामाजिक न्याय से श्री नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |