मुख्य सचिव बेस ने शाजापुर जिला प्रशासन को क्यों दी बधाई, देखे खबर

शाजापुर,,
मुख्य सचिव ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की

समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से आज मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिसमें भूमि के सीमांकन, छात्रवृत्ति, नलजल योजना, गांव की बेटी, प्रतिभा किरण योजना, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी न करना, खम्बे टेड़े होने व टूटने संबंधी, नसबंदी का मुआवजा, सामान्य बैंकिंग प्रणाली में होने वाली असुविधाओं, सुल्तानिया महिला चिकित्सालय भोपाल से संबंधित तथा खाद्यान्न की मात्रा संबंधी प्रकरणों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई।

वीडियों कॉन्फ्रेसिंग का आयोजन जिला मुख्यालय शाजापुर स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव श्री बैस ने सीएम हेल्पलाइन में माह अक्टूबर 2022 में राज्य स्तरीय ग्रेडिंग में ग्रुब “ब” में शाजापुर के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। साथ ही शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण बंद कराने में संतुष्टि प्रतिशत संपूर्ण मध्यप्रदेश में शाजापुर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |